एक दूसरे के विरोध में सड़कों पर उतरे भाजपा व बसपा कार्यकर्ता

बाराबंकी : बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी व दयाशंकर परिवार के खिलाफ अमर्यादित भाषा

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jul 2016 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jul 2016 11:41 PM (IST)
एक दूसरे के विरोध में सड़कों पर उतरे भाजपा व बसपा कार्यकर्ता

बाराबंकी : बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी व दयाशंकर परिवार के खिलाफ अमर्यादित भाषा के प्रयोग करने के विरोध में शनिवार को भाजपा व बसपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। तो वहीं बसपा कार्यकर्ताओं ने रामनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च : भाजपा के निष्कासित नेता दयाशंकर ¨सह के परिवार के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता एकुजट हुए है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च निकाला गया। कलेक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जो दयाशंकर के परिवार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। उससे उनकी ओछी मानसिकता साबित हुई है। बसपा को उन्हें उनके पद से मुक्त कर देना चाहिए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए। नैतिकता के आधार पर नसीमुदीन को मायावती बसपा से मुक्त करें। प्रदर्शन में केदार बक्श ¨सह, सुनील वर्मा, अंगद ¨सह, सतीश शर्मा, राजा कासिम, सुधीर कुमार ¨सह, शरद अवस्थी, हर्षित वर्मा, विवेकानंद पांडे, चंद्रशेखर पांडे, भरतलाल ¨सह, गुरूशरण लोधी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

बसपा कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

रामनगर : रामनगर बुढ़वल चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर ¨सह का मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। बसपा के प्रदर्शन में फैजाबाद मंडल कोआर्डिनेटर शिवभजन, रामनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हफीज भारती पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष परशुराम गौतम, सोनेलाल गौतम, नुसरत अली टुन्नी, राजबक्श गौतम, विश्वनाथ गौतम, अकील राईन, भगवानदीन चौधरी, उमेश कुमार रावत, रंजीत यादव आदि शामिल रहे। इसी क्रम में ¨रकू ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी