राष्ट्रहित में सभी वर्ग के लोगों को आगे आना होगा

रामनगर, बाराबंकी : भोजपुरी फिल्म अभिनेता व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि लोधेश्वर की पावन धरती

By Edited By: Publish:Sun, 19 Apr 2015 11:58 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2015 11:58 PM (IST)
राष्ट्रहित में सभी वर्ग के लोगों को आगे आना होगा

रामनगर, बाराबंकी : भोजपुरी फिल्म अभिनेता व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि लोधेश्वर की पावन धरती से हमारा बड़ा लगाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब नया कानून बना दिया है कि जिस काम के लिए जमीन अधिग्रहीत की गई होगी उसी काम में इस्तेमाल किया जा सकता है। वे रविवार को यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर के मैदान में प्रदेश संयोजक रामबाबू द्विवेदी की ओर से आयोजित सामाजिक समन्वय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर गरीबों के लिए मकान बनाने के लिए जमीन ली जाएगी। उन्होने इस बीच जनता से सवाल किया कि आपने अपना जीवन बीमा कराया है कि नहीं। उन्होंने कहा कि केवल साल में 12 रुपए जमा करके दो लाख तक के बीमा का लाभ आप पा सकते है। केंद्र की भाजपा सरकार ने सबके लिए यह योजना बनाई है। इसको लोग गांव-गांव प्रचारित नही कर रहे है इसलिए इसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम हो जाएगा। दूसरी और दो योजनाएं चालू की गई है जिसमे दुर्घटना योजना बीमा, अटल पेंशन योजना इसमे जितना धन आप जमा करेंगे उतना ही धन केंद्र सरकार जमा करेगी। और आप ¨जदगी भर उससे हर माह पेंशन का लाभ पाते रहेंगे। मनोज तिवारी ने कहा कि आज राष्ट्रनीति की बात कोई नहीं करता है बस अपने फायदे के लिए राजनीति की बात करता है। राष्ट्र के हित में बात करना चाहिए। अभी खराब मौसम के कारण फसल हानि के बारे में कहा कि अबतक की सरकारें पचास प्रतिशत फसल नष्ट होने पर ही क्षतिपूर्ति देती थी। मगर मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत फसल नष्ट होने पर क्षतिपूर्ति देना शुरू किया है। जो भी कार्य में समाज में किए जाए समाज के विकास और सामाजिक एकता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। समारोह में पूर्व विधान परिषद सदस्य हृदय नारायन दीक्षित ने कहा कि वर्ग भेद व जाति विभाजन भारतीय समाज के लिए कलंक है। इसे सबको मिलकर दूर करना होगा। उन्होंने सामाजिक समरसता पर व्यापक व्याख्या की। संचालन पूर्व एमएलसी रामनरेश रावत ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश संयोजक रामबाबू द्विवेदी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिद्धू, कपिल पांडे, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता असगर अली, रानी कनौजिया, अखिल भारतीय ब्राहृमण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, सरोज रावत, अयोध्या के महंत राजेंद्र ओझा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरूआत शंखनाद कर किया गया।

सम्मानित किए गए लोग : समारोह में प्रधान संघ के अध्यक्ष रामकुमार मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, रामनरेंद्र शुक्ला, ओमेंद्र शुक्ला, शारदा प्रसाद तिवारी, जयकिशोर त्रिपाठी, रामसहारे मिश्र, मन्नी लाल मिश्र, संतोष अवस्थी, लक्ष्मी निवास अवस्थी सहित तीन दर्जन लोगो को शाल पहनाकर सम्मानित किया। मनोज तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर राजा कासिम, मयंक तिवारी, रोहित द्विवेदी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हेलीकाप्टर से पहुंचे : सांसद मनोज तिवारी दोपहर तीन बजे के करीब हेलीकाप्टर से पहुंचे। उनके साथ साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, रामबाबू द्विवेदी भी हैलीकाप्टर से आए।

शमां बांधा : भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत गाकर समां बांध दिया। हे महादेवा हे लोधेश्वर महाराज बाबा उत्तर प्रदेश में ही देश विदेश मा भी गूंजत तोहार नाम बाबा, जय जय शिवशंकर बाबा, आदि कई गीत गाए तो पंडाल तालियों से गूंज उठा।

chat bot
आपका साथी