विरासतों को सजोंया जाएगा : डीएम

बाराबंकी : शहर का सबसे पुराना कमला नेहरू पार्क अब पुराने स्वरूप में दिखेगा। रविवार को जिलाधिकारी योग

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 11:44 PM (IST)
विरासतों को सजोंया जाएगा : डीएम

बाराबंकी : शहर का सबसे पुराना कमला नेहरू पार्क अब पुराने स्वरूप में दिखेगा। रविवार को जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने पार्क का निरीक्षण किया। दशकों बाद पार्क का फौव्वारा चला तो लोगो के चेहरे खिल गए।

उन्होंने कहा कि कमला नेहरू पार्क के अलावा शहीद पार्क, पारिजात वृक्ष व अन्य जिले की जो विरासत है उसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। नगर में पार्क के सौंदर्यीकरण में नगर पालिका प्रशासन की पहल सराहनीय है। कैलास आश्रम, कमरिया बाग, पंचमदास कुटी व नागेश्वर नाथ परिसर को गोद लिए जाने की बात नपाप चेयरमैन ने कही। रविवार को दशकों बाद फौव्वारा चला। जिसे देखने के लिए शहर के युवक युवतियों की भीड़ लग गई। इस मौके पर नगर पालिका परिषद नवाबगंज के चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने लोगो से सुझाव मांगे। जिस पर सभासद प्रद्युम्न यादव पउवा ने पार्क में दो रूपए टिकट लगाए जाने की मांग की। पार्क में बच्चों के लिए कुछ नए झुलों को लगाए जाने की मांग देवेंद्र प्रताप ¨सह ज्ञानू, संजय जायसवाल ने की। इस मौके पर पंकज मिश्रा, अजय तिवारी, ईओ एसके ¨सह, पवन शुक्ला, चंद्रशेखर उपाध्याय, सीपी मौर्य, आरपी ¨सह, जेई एसके श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव, तारेश जैन, प्रद्युम्न यादव, प्रेम रस्तोगी आदि रहे।

रंग बिरंगी झालर से सजाया गया पार्क : पार्क को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। पार्क में म्यूजिक सिस्टम भी लगाया जाएगा। हाईमास्ट लाइट भी लगाई जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी