भाजपा के लिए बाराबंकी सीट महत्वपूर्ण

By Edited By: Publish:Sun, 14 Jul 2013 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2013 11:46 PM (IST)
भाजपा के लिए बाराबंकी सीट महत्वपूर्ण

बाराबंकी : भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक नगर के शक्तिधाम महादेव तालाब पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी ने की।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुंदरलाल दीक्षित ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब भी बाराबंकी की लोकसभा सीट भाजपा ने जीती है। भाजपा की सरकार केंद्र में सत्तासीन हुई है। कार्यक्रम संयोजक राजेश वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने की आवश्यकता बताई। विशिष्ट अतिथि प्रियंका रावत ने भी विचार रखे। कार्यकर्ताओं के सभी संघर्ष में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष शीलरत्‍‌न मिहिर ने संबोधित किया। संयोजक राजेश वर्मा ने यह भी बताया कि 18 अगस्त को स्थानीय नेशनल इंटर कॉलेज में भाजपा का एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर राजकिशोर यादव, बालमुकुंद, सुशील जैन, रामप्रकाश श्रीवास्तव, अनंत गुप्ता, बालगोविंद नाग, रजनीश वर्मा, सरोज वर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी