यमुना नदी में किसान की डूबकर मौत

जागरण संवाददाता, बांदा : यमुना नदी में नहाते समय किसान की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 10:18 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 10:18 PM (IST)
यमुना नदी में किसान की डूबकर मौत
यमुना नदी में किसान की डूबकर मौत

जागरण संवाददाता, बांदा : यमुना नदी में नहाते समय किसान की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम तारा निवासी पूर्व प्रधान राजेश पटेल के पिता रामसजीवन (70) गुरुवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे घर से गांव की यमुना नदी पुल के नीचे नहाने गए थे। वहां अचानक पैर फिसलने पर वह गहरे पानी में जाकर डूब गए। नदी में नहा रहे लोगों पानी में कूदकर उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। उन्हें जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं। घटना को लेकर ग्रामीणों की नदी किनारे भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने शव को पहचान कर परिजनों को मामले की सूचना दी। जिस पर पत्नी श्यामा समेत अन्य परिजन बेहाल हो गए। जानकारी होने पर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूर्व प्रधान ने बताया कि वह 65 बीघा जमीन के खेतिहर किसान थे। जिस जगह घटना हुई है वहां केन व यमुना नदी का संगम होने से गहराई ज्यादा रहती है। वृद्धा अवस्था के चलते वह तैर कर बाहर नहीं निकल पाए हैं। नदी में नहा रहे लोगों ने दस मिनट के अंदर उन्हें पानी से बाहर निकल लिया था। इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी है।

chat bot
आपका साथी