उमाकांत बने अध्यक्ष, महासचिव में देशराज निर्वाचित

संवाद सहयोगी बबेरू कड़ी सुरक्षा के बीच तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:02 PM (IST)
उमाकांत बने अध्यक्ष, महासचिव में देशराज निर्वाचित
उमाकांत बने अध्यक्ष, महासचिव में देशराज निर्वाचित

संवाद सहयोगी, बबेरू : कड़ी सुरक्षा के बीच तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर उमाकांत तो महासचिव पर देशराज निर्वाचित हुए। तहसील के कुल 155 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। अपरान्ह 3 बजे तक 155 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद गिनती हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर उमाकांत तिवारी ने 89 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी छोटकुराम वर्मा को 23 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर देशराज मौर्य को 84 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी को 13 वोटों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद में राजेश राजपूत को 101 मत मिले। प्रतिद्वंदी विनोद पाल को 47 वोटों से पराजित कर जीत हासिल की। कनिष्ठ सदस्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सामान्य उपाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रकाशन सहित छह पदों व कार्यकारणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गये । एल्डर कमेटी के चेयरमैन व चुनाव अधिकारी मैकूलाल प्रजापति ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। शेष पदों पर निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों की भी घोषणा की।

-------------------

अध्यक्ष में पांच तो महासचिव में छह ने कराया नामांकन

जागरण संवाददाता, बांदा : जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। बार हाल में अध्यक्ष पद पर पांच तो महासचिव पद पर छह लोगों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए। एल्डर्स कमेटी के सामने विभिन्न पदों के लिए शाम चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलती रही। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। छह फरवरी को मतदान होगा। मतदान में 1177 सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि चार सदस्यीय टीम चुनाव संपन्न कराएगी। 11 पदों पर नामांकन कराया गया है। 25 जनवरी को नाम वापसी की तिथि है। चार व पांच फरवरी को पोस्टल बैलेट डाले जाएंगे। छह फरवरी को मतदान किया जाएगा। उसी दिन देर रात तक मतगणना की जाएगी।

इन्होंने कराया नामांकन

अध्यक्ष पद पर रामलखन राजपूत, एजाज अहमद, राजेश कुमार दुबे, शिवपूजन सिंह पलरा, द्वारिका प्रसाद यादव मंडेला, महासचिव पद पर राजेंद्र सिंह परिहार, लल्लू सिंह, सत्यदेव त्रिपाठी, मुकेश कुमार शुक्ला, रणविजय सिंह व साधना द्विवेदी ने नामांकन दाखिल किया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मातादीन प्रजापति, अजय सिंह मटौंध, योगेश चंद्र श्रीवास्तव, सामान्य उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत सिंह बेंदा, संजय कुमार गुप्ता, रमेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में अजय कुमार सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, रूपेश पुरवार, कौशलेंद्र शुक्ला, महेंद्र कुमार सिंह कछवाह ने पर्चा दाखिल किया। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर नंदकिशोर अवस्थी, दिनेश कुमार गुप्ता, रामप्रकाश यादव समेत संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर दो, संयुक्त सचिव पुस्तकालय में दो, कोषाध्यक्ष पद पर सात, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में दस, कनिष्ठ कार्यकारिणी में सात लोगों ने नामांकन कराए।

chat bot
आपका साथी