दो महिलाओं समेत तीन ने फांसी लगाकर जान दी

जागरण संवाददाता बांदा, पैलानी : जेवर चोरी जाने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर खुदकशी कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 11:07 PM (IST)
दो महिलाओं समेत तीन ने फांसी लगाकर जान दी
दो महिलाओं समेत तीन ने फांसी लगाकर जान दी

जागरण संवाददाता बांदा, पैलानी : जेवर चोरी जाने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। अन्य जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व दूसरी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी।

कांलिजर थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां निवासी कांतिदेवी (50) पत्नी नवल ¨सह ने घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पखवारा भर पहले उसके एक लाख से ज्यादा के जेवर चोरी हो गए थे। इससे वह परेशान रहती रही है। इसी के चलते उसने खुदकशी की है। दूसरा फंदे पर लटका शव फतेहपुर जनपद के ग्राम महना निवासी अरूण कुमार (35) का मिला। वह यहां पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ोहरा में मामा जयकरन ¨सह के बचपन से रह रहा था। मामा ने बताया कि उसके पैर में कुछ दिनों पहले चोट लग गई थी। वह काफी उपचार कराने के बाद भी ठीक नहीं हो रही थी। इससे वह परेशान रहता था। इसके अलावा वह नशे का भी लती था। इन्हीं कारणों से उसने गांव बाहर जाकर सोमवार रात चिल्ला के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें मामले की जानकारी हो सकी। वह अपनी साढ़े 6 बीघा जमीन में खेती कराता था। वह एक बहन एक भाई थे। उसकी शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी पैलानी श्री प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक अन्य खुदकशी करने की घटना शहर के मोहल्ला डीएम कालोनी की है। वहां इटावा जनपद के ग्राम पालीपुर निवासी राधा (38) पत्नी प्रहलाद ने मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी से कमरे के अंदर पंखे में फांसी लगा ली। पति जब कुछ देर बाद वहां पहुंचा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। पति ने बताया कि वह वर्ष 1997 से यहां के एक गुटखा फैक्ट्री के मालिक के काम करता है। उन्हीं के खाली मकान में वह अपने परिवार के साथ रहता है। पत्नी के भाई भी उसी के साथ रहते हैं। पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। इससे कई बार गुस्से वह बर्तन आदि भी फेंकने लगती थी। इसी के चलते उसने खुदकशी कर ली है। वह अपने पीछे दो बेटे कृष्णा, ईशू व एक बेटी आरती छोड़ गई है।

chat bot
आपका साथी