खदान में मिली गणेश लक्षमी की कीमती मूर्ति

??????? ?? ????? ??? ???? ??????? ???????? ???? ?? ???? ?? ?? ?? ???? ???? ???? ?????? ?????? ????? ?? ??????? ???? ??? ??? ???? ????? ?????? ?? ???? ?? ?? ????? ???? ?? ????? ???? ?? ???? ??????? ????? ?? ????? ?? ??????? ?? ????? ???? ??? ????? ??????? ??? ??? ??? ???? ????? ???? ??????? ?? ????? ????? ?? ???? ???? ?? ??? ??? ????? ??????? ?????? ???? ? ????? ???? ???? ???? ?? ??? ???? ?? ??? ???? ??? ?????? ?? ????? ?? ?????? ??? ???? ?? ???

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 10:39 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 06:19 AM (IST)
खदान में मिली गणेश लक्षमी की कीमती मूर्ति
खदान में मिली गणेश लक्षमी की कीमती मूर्ति

जागरण संवाददाता, बांदा :मटौंध थाना क्षेत्र के सोना मौरंग खदान में शाम के समय खनन का कार्य चल रहा था। सूत्रों की मानें तो खनन के दौरान अचानक मशीन में एक गणेश लक्ष्मी की कीमती मूर्ति बरामद हुई। मूर्ति को लेकर वहां मौजूद मजदूर व खनन कराने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। मूर्ति सोने-चांदी व किसी अन्य कीमती धातु की होना बताई जा रही है। जानकारी होने पर मौके पर गैर जनपद के मौरंग कारोबारी पहुंच गए। मूर्ति मिलने की बात को पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया। इससे पुलिस को काफी समय तक इस बात की भनक नहीं लगने पाई। उधर जैसे-जैसे मामला चर्चाओं में आया बताया जाता है कि खनिज विभाग के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि इस संबंध में खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि वह बाहर हैं। इससे उन्हें मूर्ति मिलने की जानकारी नहीं है। सीओ सिटी राजीव प्रताप का कहना है कि मामला खनिज से जुड़ा होने के चलते संबंधित विभाग के लोगों के पहुंचने की सूचना मिली है। मामला संज्ञान में आया है। इससे मटौंध थाना प्रभारी को भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम ²ष्टया मूर्ति सोने व चांदी जैसी होना बताई गई है। जांच के बाद इसकी सही पुष्टि हो सकेगी कि मूर्ति किस धातू की है।

chat bot
आपका साथी