साइकिल यात्रा निकाल बताई सरकार की जन विरोधी नीतियां

जागरण संवाददाता बांदा प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर समाजवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 08:20 PM (IST)
साइकिल यात्रा निकाल बताई सरकार की जन विरोधी नीतियां
साइकिल यात्रा निकाल बताई सरकार की जन विरोधी नीतियां

जागरण संवाददाता, बांदा : प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया के निर्देशन पर सपाइयों ने शहर मुख्यालय सहित तहसीलों में साइकिल यात्रा निकालकर विरोध जताया। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कस्बा व आसपास के गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया।

छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने समाजवादी पार्टी कार्यालय से रैली निकाली। साइकिल यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने किया। जिला कोषाध्यक्ष ओमनारायन त्रिपाठी विदित ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी आदि ने नेतृत्व किया। बबेरू तहसील में समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा का आयोजन सपा नेता पूर्व सीबीआइ अधिकारी अनिल यादव के नेतृत्व में की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी यादव ने सपा की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर कमासिन रोड के लिए रवाना किया। साइकिल यात्री बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा, औगासी मार्ग, हरदौली, अतर्रा रोड में 20 किलोमीटर तक गए। उन्होंने आस-पास के गांव में सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताया यात्रा में पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है फिर भी महंगाई बेरोजगारी बीमारी से लोग परेशान हैं। संवाद सूत्र खप्टिहाकला के अनुसार तहसील के पैलानी कस्बे में सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली। संवाद सूत्र जसपुरा के अनुसार प्रभारी विधानसभा तिदवारी ब्रजेश पटेल, अध्यक्ष विधानसभा अमर सिंह यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। संवाद सहयोगी नरैनी के अनुसार प्रदेश में महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया के निर्देशन पर सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकालकर विरोध जताया। संवाद सूत्र बदौसा के अनुसार बदौसा के बंगाली पुरवा से निकली साइकिल रैली को प्रांतीय नेता बृजभूषण यादव ने हरी झंडी दिखाई। यात्रा बदौसा से तुर्रा होते हुए अतर्रा तहसील पहुंचकर समाप्त हुई।

chat bot
आपका साथी