फेल होने की गलत सूचना पर छात्रा ने लगाई फांसी

जागरण संवाददाता बांदा अतर्रा संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 06:48 PM (IST)
फेल होने की गलत सूचना पर छात्रा ने लगाई फांसी
फेल होने की गलत सूचना पर छात्रा ने लगाई फांसी

जागरण संवाददाता बांदा अतर्रा : संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं इंटर की छात्रा को फेल होने की गलत सूचना मिलने पर उसने जान देने का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।

तिदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम महुई निवासी 18 वर्षीय सुभद्रा पुत्री रमेश ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। परिजनों ने बताया कि उसकी किसी सहेली ने फोन पर रिजल्ट निकलने की गलत सूचना देते हुए फेल होना बता दिया था। उसने अपने को फेल होना मानकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।

एक अन्य घटना में लालथोक निवासी जानकी प्रसाद की सत्रह वर्षीय पुत्री सतरूपा ने सूने घर में मां की साड़ी से फांसी लगा ली। उसका छोटा भाई छोटू स्कूल से पढ़कर वापस घर आया तो दरवाजे अंदर से बंद मिले। उसने हाथ डालकर किसी तरह अंदर की कुंडी खोली। उसे बहन का शव छप्पर की धन्नी में मिला। परिजन खुदकशी करने की वजह नहीं बता सके। इस थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा-ब के मजरा गंधा पुरवा निवासिनी 20 वर्षीय पूनम पत्नी सचिन ने शनिवार सुबह घरेलू नाराजगी के चलते साड़ी से फांसी लगा ली। ससुर केशव ने बताया कि बहू का चिड़चिड़ा स्वभाव है। उसके देवर की शादी तय हुई है। घरेलू किसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। दरवाजा तोड़कर किसी तरह उसकी जान बचाई गई है। एक अन्य फांसी लगाने की घटना शहर के कटरा मोहल्ले की है। वहां के 30 वर्षीय गोविद ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी