ब्राह्मण की बात करना जातिवाद नहीं

जागरण संवाददाता, बांदा : अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बांदा इकाई द्वारा विप्र वैचारिक ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Feb 2018 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 10 Feb 2018 07:34 PM (IST)
ब्राह्मण की बात करना जातिवाद नहीं
ब्राह्मण की बात करना जातिवाद नहीं

जागरण संवाददाता, बांदा : अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बांदा इकाई द्वारा विप्र वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के संरक्षक ने कहा कि ब्राह्मण की बात करना जातिवाद नहीं बल्कि ब्राह्मणवाद ही समाजवाद है।

शनिवार को पं.जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में आयोजित विप्र वैचारिक गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एके शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण अगर अपना इतिहास भूल जाएगा तो फिर कौन याद करेगा। ब्राह्मण संस्कारों का पालन जरूर करें। अपने लोगों का साथ और उनका महत्व भी समझें। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के संरक्षक आइपीएस अधिकारी जुगुलकिशोर तिवारी ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि हमें अपनी बात ²ढ्ता के साथ रखनी चाहिए। ब्राह्मण की बात करना जातिवाद नहीं है। ब्राह्मणवाद ही समाजवाद है। कार्यक्रम में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ब्रह्म जागृति पत्रिका का विमोचन किया। सदर विधायक ने संगठन के संरक्षक की सराहना की। जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया और अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बांदा इकाई द्वारा ब्राह्मणों के हित में किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा बताई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी