मायके से न आई पत्नी,युवक ने जान दी

जागरण संवाददाता, बांदा : पत्नी के मायके से न आने से नाराज युवक ने गांव बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर जान द

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Feb 2017 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 25 Feb 2017 06:41 PM (IST)
मायके से न आई पत्नी,युवक ने जान दी
मायके से न आई पत्नी,युवक ने जान दी

जागरण संवाददाता, बांदा : पत्नी के मायके से न आने से नाराज युवक ने गांव बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है पत्नी के मायके से न आने पर क्षुब्ध होकर जान दी है।

जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरहला डेरा निवासी अमारा निवासी सुखलाल निषाद (26) पुत्र चुन्नू निषाद सुबह घर से खेतों की ओर जाने को कहकर निकला था। वहां नाले किनारे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। गांव के लोग खेतों की ओर गए तो उसका शव मां फुलिया की साड़ी के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी की। घटना के बारे में मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि बेटा परदेश में रहकर कमाता था। पखवारा भर पहले वह पुणे से कमाकर घर लौटा था। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी प्रीती ज्यादातर अपने मायके डिघवट में रहती थी। बेटे के परदेश से आने के बाद देवर उसे लेने मायके गया था। इस पर वह साथ नहीं आई थी। पत्नी के ससुराल न आने से क्षुब्ध होकर उसने खुदकशी कर ली है। पुलिस का कहना है कि प्रथम ²ष्टया मामला खुदकशी करने का सामने आया है। घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी