बंद घर में मिला चालक का शव, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, बांदा : काशीराम कालोनी के बंद घर में बस चालक का शव मिला। शव कई दिन प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 10:21 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 10:21 PM (IST)
बंद घर में मिला चालक का शव, हत्या का आरोप
बंद घर में मिला चालक का शव, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, बांदा : काशीराम कालोनी के बंद घर में बस चालक का शव मिला। शव कई दिन पुराना होने से बदबू आ रही थी। शव को देखकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। आसपास के लोगों के अनुसार चालक के घर एक महिला का आना जाना था।

गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनाह निवासी सत्य प्रकाश बाजपेई (55) कई वर्षों से शहर के काशीराम कालोनी हरदौली के ब्लाक नंबर 47 के कक्ष नबंर 337 में रहता था। । वह शहर में प्राइवेट बस चलाता था। सोमवार सुबह उसके बंद घर के अंदर से पड़ोसियों को दुर्गंध आती मिली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी राघवेंद्र ¨सह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा बंद होने पर उसे तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो चालक का शव जमीन पर बिछी चादर पर पड़ा मिला। तेज दुर्गंध के चलते जल्दी किसी की नजदीक जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस को एक मोबाइल भी मिला। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। जानकारी होने पर दिव्यांग भाई सीपी भी मौके पर पहुंच गया। उसका कहना है कि वह खुद ब्लाक 5 के आवास नंबर 67 में रहता है। तकरीबन एक वर्ष से भाई से उसकी बेटे को झूठे मामले में पकड़वाने को लेकर नाराजगी चल रही थी। इससे भाई सत्य प्रकाश से उसकी बात नहीं होती थी। उसने 18 जुलाई की रात तक भाई को बाहर से दूध लेकर घर जाते देखा है। वैसे तो भाई की किसी से कोई बड़ी रंजिश नहीं थी। उसके यहां एक महिला का आना-जाना था। महिला का एक पारिवारिक सदस्य भी कालोनी में रहता है। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज कहना था कि आवास अंदर से बंद मिलने से हत्या जैसी बात नहीं लग रही है। हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी