LIVE BLOG

Mukhtar Ansari Death Highlights: गाजीपुर डीएम का बयान- मुख्तार के जनाजे के दौरान जिन लोगों ने नारे लगाए उनपर होगी कार्रवाई, दर्ज होगी FIR

Mukhtar Ansari Death Highlights: शनिवार सुबह भारी भीड़ के साथ मुख्तार का जनाजा मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचा, जहां उन्हें दफना दिया गया।

Shivam Yadav Publish:Sat, 30 Mar 2024 09:20 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2024 12:16 PM (IST)
Mukhtar Ansari Death Highlights: गाजीपुर डीएम का बयान- मुख्तार के जनाजे के दौरान जिन लोगों ने नारे लगाए उनपर होगी कार्रवाई, दर्ज होगी FIR
Mukhtar Ansari Death Highlights: गाजीपुर डीएम का बयान- मुख्तार के जनाजे के दौरान जिन लोगों ने नारे लगाए उनपर होगी कार्रवाई, दर्ज होगी FIR

Highlights

  • सुपुर्द-ए-खाक किया गया मुख्तार अंसारी
  • क़ब्रिस्तान के बाहर लोगों का भारी हुजूम दिखा
  • सख्त पहरे के बीच दफनाया गया मुख्तार अंसारी

डिजिटल डेस्क, नई द‍िल्‍ली। माफिया मुख्तार अंसारी का शव शुक्रवार देर रात बांदा से गाजीपुर पहुंचा। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार की कब्र उसके पिता सुभानउल्ला अंसारी व मां बेगम राबिया खातून की कब्र के समीप खोदी गई। मुख्तार के जनाजे में भारी संख्या में लोग उमड़े थे। चूंकि कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार के लोगों को जाने की अनुमति थी। इसलिए लोग कब्रिस्तान के बाहर जुट गए। कुछ ही देर में हालात ऐसे हो गए कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्तार के परिवार को लोगों से शांत रहने की अपील करनी पड़ी। आखिर में सुबह 11 से 11.30 के बीच मुख्तार को दफना दिया गया।

Mukhtar Ansari Death Highlights in Hindi-

30/03/2024
11:28:28 am

मुख्तार का शव उसके पुस्तैनी कब्रिस्तान कालीबाग में किया गया सिपुर्दे खाक

गाजीपुर : माफिया मुख्तार अंसारी का शव उसके पुस्तैनी कब्रिस्तान युसुफपुर के कालीबाग में सिपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया गया था। मुख्तार के स्वजन में उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, भतीजे मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी, बेटा उमर अंसारी सहित सभी ने मुख्तार के कब्र पर मिट्टी देकर अंतिम विदाई दी। वहीं शव यात्रा में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा को लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

30/03/2024
10:51:00 am

Mukhtar Ansari Death Live News

#WATCH | Ghazipur, UP: Chaos erupted during the burial rites of gangster-turned-politician Mukhtar Ansari after his supporters broke the barricading in order to enter the cemetery ground. pic.twitter.com/EgDOkcBPU2

— ANI (@ANI) March 30, 2024

30/03/2024
10:32:31 am

Mukhtar Ansari Death Live News:

 Mukhtar Ansari Death Live News: भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्तार के बेटे उमर ने खुद माइक ले लिया है। वह लोगों से पीछे हटने की अपील कर रहे हैं, साथ ही यह सूचना दे रहे हैं कि कब्रिस्तान के अंदर सिर्फ परिवार को जाने की अनुमति है। लोग दीवार फांदने की कोशिश भी कर रहे हैं।

30/03/2024
10:31:15 am

Mukhtar Ansari Death Live News:

 Mukhtar Ansari Death Live News: जनाजा कब्रिस्तान के भीतर पहुंच चुका है, अंदर सिर्फ परिवार को जाने की इजाजत है। कब्रिस्तान के बाहर भारी भीड़ जुट गई है, जो नारे लगा रही है। 

30/03/2024
10:21:53 am

Mukhtar Ansari Death Live News:

Mukhtar Ansari Death Live News:कब्रिस्तान के बाहर पुलिस का सख्त पहरा है, समर्थकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर जनाजे के लिए रास्ता बना दिया है। मुख्तार के परिजन खुद भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग कर रहे हैं।

30/03/2024
10:18:59 am

Mukhtar Ansari Death Live News:

 Mukhtar Ansari Death Live News: कब्रिस्तान के अंदर सिर्फ परिवार को जाने की अनुमति, बाहर समर्थकों की जबरदस्त भीड़

30/03/2024
10:11:15 am

मुख्तार अंसारी का जनाजा

 मुख्तार अंसारी का जनाजा

30/03/2024
10:02:26 am

Mukhtar Ansari Death Live News:

 Mukhtar Ansari Death Live News: कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार को दफनाने की तैयारियां शुरू

30/03/2024
9:59:19 am

Mukhtar Ansari Death Live News:

Mukhtar Ansari Death Live News:  गाजीपुर में सिपुर्द-ए-खाक किए जाने से पहले मुख्तार अंसारी का शव।

30/03/2024
9:48:36 am

मुख्तार अंसारी का जनाजा निकला

 गाजीपुर : माफिया मुख्तार अंसारी का जनाजा निकल गया है। इसमें भारी भीड़ चल रही है। मुख्तार को उसके पुस्तैनी कब्रिस्तान कालीभाग में दफन किया जाएगा।

30/03/2024
9:42:30 am

Mukhtar Ansari Death Live News

Mukhtar Ansari Death Live News गाजीपुर स्थित मुख्तार के पैतृक आवास पर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम, समर्थकों की भी जुटी है भीड़

30/03/2024
9:34:55 am

Mukhtar Ansari Death Live News:

 Mukhtar Ansari Death Live News: थोड़ी देर में कालीबाग कब्रिस्तान में सिपुर्द-ए-खाक किया जाएगा मुख्तार

30/03/2024
9:28:38 am

Mukhtar Ansari Death Live News:

Mukhtar Ansari Death Live News: नारेबाजी के बाद केराकत पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने कहा- अब स्थिति नियंत्रण में है। 

#WATCH | Ghazipur, UP: SHO of Kerakat police station, Jaunpur Dinesh Kumar Gautam says, "The situation is completely under control." https://t.co/8P4nRb6Zzw pic.twitter.com/tI3H0oHujb

— ANI (@ANI) March 30, 2024

30/03/2024
9:25:29 am

Mukhtar Ansari Death Live News

Mukhtar Ansari Death Live News:

#WATCH | Ghazipur, UP: Security heightened outside the Mohammadabad residence of gangster-turned-politician Mukhtar Ansari after sloganeering by his supporters.

Mukhtar Ansari died of cardiac arrest on Thursday night at Banda Medical College and he will be laid to rest in… pic.twitter.com/c0VW3Y1fLv

— ANI (@ANI) March 30, 2024

29/03/2024
9:52:49 pm

Mukhtar Ansari Death Live News: हंडिया से आगे निकला काफिला

मुख्तार का शव लेकर पुलिस का काफिला प्रयागराज में हंडिया से आगे निकल गया है। काफिला भदोही की सीमा में प्रवेश करने वाला है।

29/03/2024
8:31:37 pm

Mukhtar Ansari Death Live News:

Mukhtar Ansari Death Live News:  कौशांबी जिले के कोखराज टोल प्लाजा को पार करते हुए मुख्तार अंसारी का शव वाहन

29/03/2024
7:52:30 pm

माफिया मुख्तार के शव को लेकर एंबुलेंस कौशांबी पहुंची

प्रयागराज। बांदा से माफिया मुख्तार अंसारी के शव को ले जाने वाली एंबुलेंस शुक्रवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे कौशांबी के महेवा पहुंची। यहां से सरसवां और टेवां होते हुए कोखराज जाएगी, जहां से हंडिया बाईपास होते हुए हंडिया जाएगा। फिर भदोही होते हुए आगे रवाना होगी।

एंबुलेंस के साथ पुलिस और प्रशासन की कई गाड़ियां भी हैं। माफिया के परिवार के लोगों के साथ ही समर्थकों के भी कई वाहन साथ में हैं। इस दौरान कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य बाजारों के साथ ही चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है।

29/03/2024
6:17:25 pm

Mukhtar Ansari Death Live News:

 Mukhtar Ansari Death Live News: चित्रकूट से राजापुर होते हुए कौशांबी के रास्ते से ले जाया जाएगा मुख्तार का शव।

29/03/2024
6:05:40 pm

Mukhtar Ansari Death Live News:

 Mukhtar Ansari Death Live News: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पिता के जनाजे में शामिल होने की अनुमति मांगी है। 

29/03/2024
5:42:58 pm

Mukhtar Ansari Death Live News:

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट के भरतकूप से झांसी मीरजापुर हाईवे पर कर्वी के लिए निकल गया

29/03/2024
5:15:47 pm

Mukhtar Ansari Death Live News:

मुख्तार अंसारी का शव लेकर जाने वाले वाहनों का काफिला बांदा बाईपास रोड से चिल्ला रोड होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चढ़ा।

29/03/2024
5:04:33 pm

Mukhtar Ansari Death Live News:

 Mukhtar Ansari Death Live News:बांदा बाईपास रोड से चिल्ला रोड पर मुड़ा वाहनों का काफिला

29/03/2024
4:58:43 pm

Mukhtar Ansari Death Live News:

Mukhtar Ansari Death Live News: मुख्तार अंसारी के शव वाहन के आगे- पीछे की गाड़ियों में CCTV कैमरा भी लगाया गया है। 

29/03/2024
4:56:54 pm

Mukhtar Ansari Death Live News

 Mukhtar Ansari Death Live News: बांदा मेडिकल कॉलेज से निकलते वक्त के विजुअल

#WATCH | Banda, Uttar Pradesh: Mukhtar Ansari being taken to Ghazipur after the post-mortem at Banda Medical College and Hospital.

He died yesterday after suffering a cardiac arrest. pic.twitter.com/FBRH19qdZk

— ANI (@ANI) March 29, 2024

29/03/2024
4:47:28 pm

Mukhtar Ansari Death Live News:

Mukhtar Ansari Death Live News: बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज परिसर से मुख्तार का शव लेकर वाहनों का काफिला बाहर निकल रहा है।

29/03/2024
4:46:34 pm

Mukhtar Ansari Death Live News:

Mukhtar Ansari Death Live News:  मुख्तार का शव चित्रकूट, कौशांबी और भदोही से होते हुए गाजीपुर पहुंचेगा

29/03/2024
4:44:23 pm

Mukhtar Ansari Death Live News:

 बांदा : पोस्टमार्टम हाउस से मुख्तार का शव उठाकर वाहन में रखा जा रहा है

29/03/2024
4:25:25 pm

Mukhtar Ansari Death Live News

 बांदा : पोस्टमॉर्टम हाउस के अंदर जाने से पहले बाहर खड़ा मुख्तार अंसारी का बेटा उमर।

29/03/2024
4:24:54 pm

Mukhtar Ansari Death Live News

 बांदा : पोस्टमॉर्टम हाउस के अंदर गए उमर व अब्बास की पत्नी निखत।

29/03/2024
3:55:58 pm

पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा- ये एक गंभीर विषय है...

Mukhtar Ansari Death News: उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा, "न्यायिक अभिरक्षा में यदि किसी की भी मौत होती है तो ये एक गंभीर विषय है और उसके बारे में एक प्रक्रिया बनी हुई है... जब मुख्तार अंसारी पंजाब से उत्तर प्रदेश लाए गए थे तब भी उनकी गंभीर अवस्था थी। इससे पहले भी, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अदालत को मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य के बारे में अवगत कराया था और कहा था कि उन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है... उसके बाद, उन्हें सभी उचित चिकित्सा उपचार प्रदान किए गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसके बावजूद कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई।"

29/03/2024
3:53:13 pm

हमें यहां की चिकित्सा प्रणाली और शासन-प्रशासन पर विश्वास नहीं है: उमर अंसारी

Mukhtar Ansari Death Live News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने बताया, "हमने लिखित में दिया है कि दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों से पोस्टमॉर्टम करवाया जाए। हमें यहां की चिकित्सा प्रणाली और शासन-प्रशासन पर विश्वास नहीं है... पंचनामे की सारी चीजें हो गई हैं। डीएम को फैसला करना है।"

29/03/2024
3:12:08 pm

Mukhtar Ansari Death: मुख्‍तार का पोस्टमॉर्टम खत्म, शव ले जाने की तैयारी शुरू

Mukhtar Ansari Death:  मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। शव ले जाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस बुलाई गई है। अभी शव पोस्टमॉर्टम हाउस से बाहर नहीं निकाला गया। माना जा रहा है कि कागजी कार्रवाई चल रही है और इसे पूरा करने के बाद शव बाहर निकाला जाएगा।

मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की है। शव कहां ले जाया जाएगा, प्रशासन ने अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। रात में और सुबह चर्चा थी कि मुख्तार का अंतिम संस्कार गाजीपुर के काली बाग स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

29/03/2024
1:53:53 pm

Mukhtar Ansari Death: बेटे उमर ने की द‍िल्‍ली एम्‍स के डॉक्‍टरों से पोस्‍टमॉर्टम कराए जाने की मांग

Mukhtar Ansari Death Live News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने बांदा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके पिता का पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराया जाए। अपने पत्र में अंसारी ने लिखा है कि उनके परिवार को बांदा की चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।

29/03/2024
1:41:39 pm

मुख्‍तार की मौत का कोर्ट को लेना चाह‍िए स्‍वत: संज्ञान: शि‍वपाल

Mukhtar Ansari Death: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "इस परिवार से हमारे बहुत अच्छे संबंध थे... उनकी मौत संदिग्ध है। इसलिए कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। अगर जेल में किसी की मौत होती है तो जिम्मेदारी सबकी बनती है। जेल प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक।

29/03/2024
12:40:51 pm

Mukhtar Ansari Death News: गाजीपुर डीएम ने कहा- सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं...

Mukhtar Ansari Death: ग़ाज़ीपुर की डीएम आर्यका अखौरी का कहना है, "सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, फोर्स की तैनाती और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। हर कोई ड्यूटी पर है। जुमे की नमाज भी है, हमें यह सुनिश्चित करना है कि यह शांतिपूर्ण माहौल में हो सके।

29/03/2024
11:13:08 am

Mukhtar Ansari Death: स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- यह स्‍वाभाव‍िक मौत नहीं...

Mukhtar Ansari Death Live News: मुख्तार की मौत को लेकर स्‍वामी प्रसाद मौर्य एक्‍स पर ल‍िखा, यह स्वाभाविक मौत नहीं हत्या की साज‍िश प्रतीत होती है, पहले डॉक्टरों के पैनल ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया और कुछ घंटों बाद ही उनकी मौत, पारिजनों द्वारा लगाए गए हत्या की साजिश की पुष्टि करती है।

अत: पूरे घटनाक्रम की जांच मा. उच्च न्यायालय की देखरेख में होना चाहिए यहां तक कि पोस्टमार्टम भी मा. उच्च न्यायालय के किसी जज के अभिरक्षण में ही किया जाना चाहिए, जिससे कि न्याय का गला घोटने वालों का चेहरा बेनकाब हो सके तथा थानों, जेलों, पुलिस अभिरक्षण में साजिशन किए जा रहे इस प्रकार के हत्याओं के फैशन पर विराम लग सके।

29/03/2024
10:11:33 am

Mukhtar Ansari Death News: मऊ के एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील

Mukhtar Ansari Death: मऊ के एसपी ने कहा, "जैसे ही हमें मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना मिली, मऊ पुलिस ने तुरंत संवेदनशील इलाकों में जवानों को तैनात कर दिया। आज, शुक्रवार की नमाज भी पढ़ी जाएगी... कुछ अफवाहें फैल रही हैं कि क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है, हम हाई अलर्ट पर हैं। मऊ में सीआरपीसी की धारा 144 पहले ही लागू कर दी गई है। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं और अफवाहों पर विश्वास न करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

29/03/2024
10:06:59 am

Mukhtar ansari Death: मुख्‍तार की मौत पर योगी के मंत्री ने क्‍या कहा?

Mukhtar Ansari Death News: मुख्तार अंसारी की मौत पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा, "लोग जो संदिग्ध मौत की बात कहते हैं, वो जांच का विषय है। जांच में सत्यता के आधार पर बयान करना चाहिए। आज के दिन विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए। फोरेंसिक रिपोर्ट पर ही विश्वास किया जा सकता है...किसी की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।"

29/03/2024
9:18:05 am

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार के शव का पोस्टमॉर्टम शुरू

Mukhtar Ansari News: मुख्तार के शव का पोस्टमॉर्टम शुरू हो गया है। पांच सदस्यीय डाक्टरों की टीम पोस्टमॉर्टम कर रही है।

29/03/2024
9:17:14 am

Mukhtar Ansari News: मुख्‍तार का शव लेने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा वाहन

Mukhtar Ansari News: बांदा में मुख्तार का शव ले जाने के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा शव वाहन। चालक मनोज कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से तय रूट से जाएंगे। वाहन में चार स्वजन के भी बैठने की व्यवस्था है।

29/03/2024
8:50:37 am

Mukhtar Ansari Death News: शव लेने बांदा मेड‍िलकल कॉलेज पहुंचा बेटा उमर अंसारी

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी बांदा मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

#WATCH | Uttar Pradesh | Son of Mukhtar Ansari, Umar Ansari arrives at Banda Medical College and Hospital.

Mukhtar Ansaris body will be handed over to him after the post-mortem. pic.twitter.com/Ods4yZkJ7O

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 29, 2024

29/03/2024
7:58:35 am

Mukhtar Ansari Death live News: गाजीपुर में मुख्‍तार के अंत‍िम संस्‍कार की तैयारी शुरू

Gangster Mukhtar Ansari Death: गाजीपुर में काली बाग कब्रिस्तान में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। 

#WATCH ग़ाज़ीपुर: काली बाग कब्रिस्तान में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। pic.twitter.com/HJgFAZ8dLy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2024

29/03/2024
7:48:11 am

बांदा: पोस्‍टमार्टम हाउस पहुंचे अपर पुल‍िस अधीक्षक

 बांदा: अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

29/03/2024
7:21:56 am

मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी। 2 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमॉर्टमकरेगा, जिसकी वीडियोग्राफी की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया जाएगा।

29/03/2024
6:47:50 am

बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी, दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत

बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर शुक्रवार सुबह सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार रात बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया है।

29/03/2024
6:10:44 am

फिरोजाबाद में कड़ी की गई सुरक्षा, मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

फिरोजाबाद में सुरक्षा कड़ी की गई है। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

29/03/2024
4:40:08 am

Mukhtar Ansari Death: बेटे ने लगाया धीमा जहर देने के आरोप

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि पूरा देश सब कुछ जानता है। दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे इजाजत नहीं मिली। उमर अंसारी ने कहा कि धीमा जहर देने के आरोप पर हमने पहले भी कहा था और आज भी यही कहेंगे।

29/03/2024
4:13:14 am

Mukhtar Ansari : रात में ही किया जा सकता है पोस्टमार्टम, काफिले में 12 से 15 वाहन हो सकते हैं शामिल

प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद 100 कई वाहनों के काफिले के साथ भेजने की तैयारी की है। ऐसा माना जा रहा है कि पोस्टमार्टम रात में ही कर दिया जाएगा। जिसके चलते किसी को पोस्टमार्टम हाउस की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। बीच में पड़ने वाले हर थाने का फोर्स काफिले को बैकअप देगा।

29/03/2024
4:08:08 am

Mukhtar Ansari Death: 5 डॉक्टर्स का पैनल करेगा मुख्तार के शव का पोस्टमॉर्टम, बेटे ने दी जानकारी

मुख्तार अंसारी का दूसरा बेटा उमर अंसारी पिता की मौत की सूचना के बाद रात दो बजे के करीब बांदा पहुंचा। इस दौरान उसने कहा कि अस्पताल प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि शव का पोस्टमार्टम आज सुबह किया जाएगा। बताया गया है कि पांच डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

29/03/2024
4:00:38 am

Mukhtar Ansari Death: रात में पहुंचा बेटा उमर अंसारी, पिता को धीमा जहर देने का लगाया आरोप

मुख्तार का एक बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद है। दूसरा बेटा उमर अंसारी मौत की सूचना के बाद रात दो बजे के करीब बांदा पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता को जेल में धीमा जहर देकर मारा गया।

29/03/2024
3:04:35 am

Mukhtar Ansari Death: बेटे का दावा- मीडिया से मिली जानकारी

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत पर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी का कहना है कि प्रशासन की ओर से मुझे कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली।

29/03/2024
1:48:31 am

Mukhtar Ansari Death: डीएम, एसपी व एएसपी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे

तीमारदारों को बाहर किया गया है और डीएम, एसपी व एएसपी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुके हैं।

28/03/2024
11:38:16 pm

प्रयागराज जोन में भी अलर्ट घोषित

प्रयागराज। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रयागराज जोन और प्रयागराज कमिश्नरेट में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स को लगातार गश्त करने और सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी जोन भानु भास्कर ने बताया कि जोन के सभी जिलों में पुलिस को सतर्क रहने और मिश्रित आबादी वाले इलाके में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

28/03/2024
11:32:53 pm

काली बाग में किया जाएगा सिपुर्दे खाक

मुख्तार अंसारी के परिवार का गाजीपुर के काली बाग में कब्रिस्तान है। वहीं पर मुख्तार अंसारी को भी सिपुर्दे खाक किया जाएगा।

28/03/2024
11:23:03 pm

मुख़्तार अंसारी के पैतृक आवास पर जुटे लोग

 गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कस्बा स्थित मुख़्तार अंसारी के पैतृक आवास फाटक पर जुटे लोग।

28/03/2024
11:22:34 pm

लगातार पांच चुनाव में एकतरफा बना था विधायक

 माफिया मुख्तार अंसारी लगातार छह बार सदर विधानसभा में एकतरफा साम्राज्य था। 1996 से लगातार पांच चुनावों में मुख्तार अंसारी ने एकतरफा जीत हासिल की थी। वर्ष 2005 से ही वह जेल में रहकर सारी गतिविधियां संचालित करता था। यहां पढ़ें पूरी खबर

28/03/2024
11:21:40 pm

मऊ में अलर्ट, एसपी संग सड़क पर उतरी पुलिस फोर्स

मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना के बाद पूरे जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुद एसपी इलामारन भारी भरकम फोर्स के साथ सड़क पर उतर आएं हैं। इसके अलावा जनपद के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

28/03/2024
11:20:18 pm

अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

 मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 28 मार्च, गुरुवार को 8:25 बजे सिद्धदोष/विचाराधीन बंदी मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानल्लाह उम्र लगभग 63 वर्ष को जेल कर्मिकों द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा के आकस्मिक विभाग में उल्टी की शिकायत एवं बेहोशी की हालत में लाया गया था... यहां पढ़ें पूरी खबर

28/03/2024
11:18:42 pm

आगरा सेंट्रल जेल में थी ऐसी धाक! बरामद हुई थी बुलेटप्रूफ जैकेट और मोबाइल

1999 में मुख्तार अंसारी केंद्रीय कारागार की बैरक संख्या पांच में बंद था। तत्कालीन डीएम आरके तिवारी, एसएसपी सुबेश कुमार सिंह के साथ 18 मार्च 1999 पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने छापा मारा था। अंसारी की बैरक से बुलेटप्रूफ जैकेट, मोबाइल और सिम आदि बरामद किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

28/03/2024
11:17:41 pm

इंटर स्टेट गैंग 191 का सरगना था मुख्तार अंसारी

 इंटर स्टेट गैंग 191 का सरगना मुख्तार अंसारी 25 अक्टूबर, 2005 से जेल में निरुद्ध था। पुलिस उसके गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी संपत्ति को भी ध्वस्त व जब्त किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

28/03/2024
11:15:32 pm

1995 में जेल से छूटने के बाद मुख्तार ने मऊ में जमाया था कब्जा

1995 में जेल से छूटने के बाद गाजीपुर जनपद के युसुफपुर मुहम्मदाबाद निवासी मुख्तार अंसारी ने मऊ में अपना अड्डा जमा लिया था। बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने के साथ ही मऊ में बड़ी रैली निकाल ताकत का एहसास करा मुख्तार 1996 में विधायक बन गया था। फिर 2002 में फिर विधायक चुने जाने के तीन वर्ष बाद यानी मुख्तार ने 2005 में मऊ दंगे से रक्तरंजित शुरुआत की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

28/03/2024
11:13:39 pm

कासगंज: मुख्तार की मृत्यु की सूचना से पुलिस सतर्क

जागरण संवाददाता, कासगंज। चूंकि मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी यहां जिला जेल में निरुद्ध है, इधर मुख्तार की मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई सीओ सिटी रात में ही कोतवाली सदर पहुंच गए और अधिनस्थों के साथ मीटिंग कर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स भेज दिया साथ ही फोर्स को लेकर नगर में पैदल मार्च किया।

28/03/2024
11:11:54 pm

बेटे अब्बास अंसारी को नहीं पिता की मौत की खबर

कासगंज। मुख्तार अंसारी की मृत्यु हो चुकी है, इस मामले की जानकारी यहां जिला जेल में निरुद्ध उसके विधायक बेटे अब्बास अंसारी को नहीं हो सकी है। रात को वह हाई सिक्योरिटी बैरक में बेफिक्र हो कर सौ रहा था। जेल प्रशासन भी इस घटनाक्रम से अनजान बना हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर

chat bot
आपका साथी