जिला अस्पताल में गूंजी 11 कान्हां की किलकारी

जागरण संवाददाता, बांदा : एक ओर जहां पूरा देश भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना रहा था। वही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 10:42 PM (IST)
जिला अस्पताल में गूंजी 11 कान्हां की किलकारी
जिला अस्पताल में गूंजी 11 कान्हां की किलकारी

जागरण संवाददाता, बांदा : एक ओर जहां पूरा देश भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना रहा था। वहीं बांदा के जिला अस्पताल में ग्यारह नवजातों ने जन्म लिया। उनके जन्म पर परिवार में खुशियां छा गई। नामांकरण करने में भी परिजनों ने देरी नहीं की। किसी का नाम कान्हां तो किसी को कन्हैया नाम मिला। बच्चों के जन्म को लेकर पर्व की खुशियां जीवन भर के लिए यादगार बन गईं।

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जहां पूरा देश भक्ति में सराबोर है वहीं इस खास मौके पर 11 माताओं ने देवकी के रूप में बच्चों को जन्म दिया है। रात 12 बजे से मोहल्ला गायत्री नगर निवासी नीलम पत्नी देवराज के प्रसव पीड़ा होना तेज हुई थी। उसे जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में ले जाया गया। जिस समय रात में लोग पूजन अर्चन में लगे थे नीलम ने एक मुस्कराते बच्चे को जन्म दिया। उसके जन्म को लेकर परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसी तरह सुशीला मोहल्ला सर्वोदय नगर, सुमन ग्राम मवई, सोनिया ग्राम बोधीपुरवा, साधना मोहल्ला कालूकुआं, प्रभा कस्बा खन्ना, निशा अरबई, अर्चना ग्राम सोहाना, प्रीति बड़ोखर व प्रबीना ग्राम छनेहरा ने भी इस पर्व के दिन पुत्र को जन्म दिया है। बच्चे को जन्म देने वाली अर्चना की सास गौरा व बुआ फूलबाई के साथ मां विद्या का कहना है कि यह उसका पहला पुत्र है। इस शुभ घड़ी में उनके घर कृष्ण का स्वरूप आया है। उन्होंने तो उसका नाम भी खुशी से कांहा ही रखा है। पूरे परिवार में मिठाइयां बांटने के साथ खुशियां मनाई जा रही हैं। इसी तरह प्रभा भी अपने बच्चे को इस खास मौके पर जन्म देखकर काफी खुश है। उसका कहना है कि पहले बेटी हुई थी। अब उसकी कोख से कन्हैया जन्मे हैं। शुभ घड़ी में बच्चे का जन्म होने से वह जरूर उन्नति करेगा। बच्चे के जन्म से जन्माष्टमी पर्व की खुशियों में चार चांद लग गए हैं।

chat bot
आपका साथी