मायके से नहीं आई पत्‍‌नी तो युवक ने लगा ली फांसी

जागरण संवाददाता बांदा छोटी बहन की शादी में गई पत्नी के मायके से न आने पर नाराज पति ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:34 PM (IST)
मायके से नहीं आई पत्‍‌नी तो युवक ने लगा ली फांसी
मायके से नहीं आई पत्‍‌नी तो युवक ने लगा ली फांसी

जागरण संवाददाता, बांदा : छोटी बहन की शादी में गई पत्नी के मायके से न आने पर नाराज पति ने फांसी लगा ली। स्वजन ने बताया कि आधे रास्ते से लौटकर उसने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर के मजरा जिउला डेरा में 28 वर्षीय सुशील पुत्र श्रीपाल निषाद ने सुबह सूने घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। छोटा भाई श्रवण ने शव पंखे के छल्ले में लटका देखा तो मामले की जानकारी हुई। उसने भागकर पड़ोसियों व मां सावित्री को खेत में बने डेरे में घटना के बारे में बताया। सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने शव कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। स्वजन ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले फतेहपुर गांव के कोर्रा के मजरा घनश्याम का डेरा में हुई थी। कोई संतान नहीं है । वह पांच भाइयों में बड़ा था। चाचा चुनका निषाद ने थाने में आत्महत्या की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले पत्नी सोनू अपनी छोटी बहन की शादी में अपने गांव घनश्याम का डेरा गई थी। वह पत्नी को लिवाकर लाने के लिए सुबह घर से निकला था। बाद में रास्ते में मड़ौली गांव के पास उसने पत्नी को फोन किया तो उसने बहन की विदाई होना बताया। पत्नी ने दो दिन बाद वापस आने को कहा था। इससे नाराज होकर वह मड़ौली घाट से वापस अपने घर आया। बाद में उसने यह कदम उठाया है। घटना की जानकारी होने पर पत्नी सोनू मायके से ससुराल पहुंची है। पत्नी व मां सावित्री का रो रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी