किसान के स्वजनों से मिले कांग्रेसी, बंधाया ढांढस

संवाद सहयोगी अतर्रा बीते 20 अक्टूबर को तहसील अंतर्गत ग्राम तेंदुरा की हरिजन आबादी शंकर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:34 PM (IST)
किसान के स्वजनों से मिले कांग्रेसी, बंधाया ढांढस
किसान के स्वजनों से मिले कांग्रेसी, बंधाया ढांढस

संवाद सहयोगी अतर्रा : बीते 20 अक्टूबर को तहसील अंतर्गत ग्राम तेंदुरा की हरिजन आबादी शंकरपुरवा निवासी किसान नरेंद्र सिंह भदौरिया 20 अक्टूबर की सुबह खेतों की तरफ गया था। बोई फसल की बर्बादी के देखकर सदमे के कारण उसकी मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के निर्देश पर कांग्रेस महासचिव सूरज बाजपेई के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। स्वजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। शासन स्तर से मिलने वाली मदद को दिलाने का भरोसा दिया। दिव्यांग पुत्र जितेंद्र सिंह व दूसरे पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि उनके पिता के नाम कुल 5 बीघे कृषि योग्य जमीन है। खेतो में बोई धान की फसल में दहिया रोग लग गया है। इससे पिता तनाव में रहते थे। सदमे से मृत्यु हो गई। इस दौरान दिनेश त्रिवेदी, शिवाकांत मिश्रा, मोहम्मद नसीम आदि मौजूद रहे।

------------------------

सपा नेताओं ने दिया आश्वासन

ओरन : सपा नेताओ ने मासूम प्रिस की मौत से बेहाल स्वजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। क्षेत्र के चौसड गांव में मासूम प्रिस के पिता राजेश कुशवाहा से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पिता व परिवार से मिलकर दुख की घड़ी में पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनके साथ सुनील शुक्ल, अमित पांडेय, नगर उपाध्यक्ष ओरन अकबर खान, शैलेंद्र साहू, मनोज दुबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी