आनंद कुमार सिंह बने बांदा के डीएम

जागरण संवाददाता बांदा शनिवार की देर रात शासन ने बांदा के जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 05:02 AM (IST)
आनंद कुमार सिंह बने बांदा के डीएम
आनंद कुमार सिंह बने बांदा के डीएम

जागरण संवाददाता, बांदा : शनिवार की देर रात शासन ने बांदा के जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल का तबादला करते हुए मऊ जिले की कमान सौंपी है। अब आनंद कुमार सिंह बांदा नए जिलाधिकारी होंगे।

अमित सिंह बंसल ने छह माह पूर्व जिलाधिकारी के तौर पर यहां की कमान संभाली थी। अवैध खनन जैसे गंभीर मामलों में वह भी पूरी तरह से विफल रहे। उनके स्थानांतरण के पीछे कुछ जनप्रतिनिधियों की नाराजगी भी मानी जा रही है। उनके स्थान पर जिले की कमान संभालने वाले आनंद कुमार सिंह वर्ष 2015 बैच के आइएएस अफसर हैं। इसके पूर्व आनंद कुमार सिंह जिला संभल के जिलाधिकारी रह चुके हैं। मौजूदा समय में बेसिक शिक्षा में विशेष सचिव के तौर पर तैनात थे। रविवार को उनके कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद थी लेकिन देर रात वह नहीं आए थे।

chat bot
आपका साथी