केवटरा का¨सग पर ब्रिज निर्माण के लिए नापजोख

बांदा, जागरण संवाददाता : केवटरा क्रा¨सग पर स्वीकृत अंडरग्राउंड ब्रिज निर्माण के लिए नापजोख का काम शु

By Edited By: Publish:Wed, 25 May 2016 08:11 PM (IST) Updated:Wed, 25 May 2016 08:11 PM (IST)
केवटरा का¨सग पर ब्रिज निर्माण के लिए नापजोख

बांदा, जागरण संवाददाता : केवटरा क्रा¨सग पर स्वीकृत अंडरग्राउंड ब्रिज निर्माण के लिए नापजोख का काम शुरू हो गया है। बुधवार को निर्माण व बिजली विभाग के रेल अधिकारियों ने मौके पर जाकर नापजोख कर नक्शा तैयार किया। सम्भावना जताई जा रही है कि जल्द ही ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू होगा। वर्ष 2014-15 में रेलवे ने बांदा-खैराड़ा मार्ग पर शहर के केवटरा रेलवे क्रा¨सग व भूरागढ के पास दो अंडर ग्राउंड ब्रिज निर्माण को हरी झंडी दी थी। भूरागढ़ में ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया था। लेकिन केवटरा रेलवे क्रा¨सग पर ब्रिज निर्माण विवादित बना हुआ था। लोगो ने केवटरा क्रा¨सग के बगल से ब्रिज निर्माण को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। यहां तक की व्यापारी नेता मोहन साहू के नेतृत्व में अनशन भी किया गया था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि ब्रिज का निर्माण केवटरा क्रा¨सग के बगल से नही किया जाएगा। उनका कहना था कि केवटरा क्रा¨सग के बगल से ब्रिज निर्माण होने से दर्जनों मकानों के गिरने की संभावना बढ़ जाएगी। ब्रिज को संकट मोचन के पास बनाए जाने की मांग की गई थी। लेकिन संकट मोचन के सामने से ब्रिज निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने अनुमति नही दी थी। जिससे पिछले एक साल से ब्रिज का निर्माण स्थान चयन को लेकर विवादित पड़ा हुआ है। जब कि निर्माण की प्रथम किस्त तीन करोड़ पिछले वर्ष ही आ चुकी है। इधर शासन के निर्देश पर एक बार फिर ब्रिज निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। बुधवार को निर्माण व बिजली महकमें के रेल अधिकारियों ने केवटरा क्रा¨सग पर ब्रिज निर्माण को लेकर नापजोख की और नक्शा तैयार किया। एके श्रीवास्तव अधिशाषी अभियंता कार्य का कहना है कि अभी निश्चित नही है कि ब्रिज का निर्माण कहां होगा। नापजोख होती रहती है।

chat bot
आपका साथी