टंपो पर छह की जगह सवार थे 20 यात्री

बांदा, जागरण संवाददाता : ओवरलोड वाहनों की बजाय से आए दिन दुघर्टनाएं हो रही है। परिवहन व पुलिस विभाग

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 02:51 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 02:51 AM (IST)
टंपो पर छह की जगह सवार थे 20 यात्री

बांदा, जागरण संवाददाता : ओवरलोड वाहनों की बजाय से आए दिन दुघर्टनाएं हो रही है। परिवहन व पुलिस विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। शुक्रवार को भी भूरागढ़ बाईपास के पास हुई घटना के समय टैंपो ओवरलोड थी। टैंपो में 20 यात्री सवार थे। जिले में ओवरलो¨डग की समस्या लोगो के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। आए दिन वाहनों में ओवरलो¨डग की वजह से सड़क दुघर्टनाएं हो रही है। परिवहन व पुलिस विभाग इस ओर कोई कार्रवाई नही कर रहा हैं। शुक्रवार को भूरागढ़ बाईपास के पास हुई घटना में तीन लोगो की मौत हो गई। हादसे के समय दुघर्टना की शिकार के टैंपों ओवरलोड थी। टैंपों में क्षमता से दो गुने से अधिक यात्री व बच्चे बैठे हुए थे। ग्रामीणों का कहना था कि चाहे भारी वाहन हो या छोटे वाहन सभी ओवरलोड चल रहे हैं। पूरे मार्ग में कही भी ब्रेकर नही बना हैं। बाइपास में लगने वाली पिकेट पुलिस सारा दिन चौथ वसूली में मस्त रहती है। उसके आखों के सामने ओवरलोड वाहन गुजरते रहते हैं। बताया कि पिछले वर्ष भी केननदी पुल के पास ट्रक से कुचलकर दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी। एआरटीओ सोनकर का कहना है कि किसी भी टैंपों को छह सवारी से अधिक बैठाने का परमिट नही दिया जाता है। इस समय सभी लोग चुनाव में व्यस्त है जिस कारण वाहन चालक मनमानी सवारी लाद रहे है। चुनाव बाद ओवर लोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी