खाना बनाने में देरी पर ससुर ने बहू को मारी गोली

बबेरू, संवाद सहयोगी : एक सिरफिरे आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति ने अपने बहू को इसलिए गोली मार दी क्योंकि

By Edited By: Publish:Thu, 03 Sep 2015 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2015 06:06 PM (IST)
खाना बनाने में देरी पर ससुर ने बहू को मारी गोली

बबेरू, संवाद सहयोगी : एक सिरफिरे आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति ने अपने बहू को इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने खाना बनाने में देरी कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं पीड़ित महिला जिला अस्पताल में इलाज करा रही है। इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परास निवासी गोविन्द आरख ने प्रेम प्रसंग के चलते 8 माह पहले गैरबिरादरी की मंजू देवी (25) वर्ष से कोर्ट मैरिज की थी। बेटे की इस शादी से आपराधिक प्रवृत्ति का उसका पिता विश्वेसर प्रसाद खुश नहीं था। इसलिए बात-बात पर बहू को गालियां दिया करता था। गुरूवार को उसका पति रोज की तरह सुबह मजदूरी करने चला गया था। इसी बीच दोपहर खाना खाने को ससुर घर पहुंचा। वहां खाने में देरी होने पर वह आग बबूला हो गया। बहू ने उसको जल्द ही खाना बनाकर देने की बात कही। लेकिन वह नहीं माना और बहू को गालियां देते हुए उसने अपनी कमर में लगाकर रखे गए अवैध तमंचे से बहू पर गोली चला दी। ने अवैध तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार गया। कुछ देर बाद जब महिला का पति घर लौटा तो देखा कि पत्नी खून से लतपत होकर तड़फ रही थी। पति उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने उसे बांदा रिफर कर दिया। बांदा में उसकी हालत खतरे में बताई जा रही है। पति गोविन्द कोतवाली में अपने पिता विश्वेसर प्रसाद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु ¨सह ने बताया है कि आरोपी की तलाश को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी