अराजकतत्वों ने किसान का ट्रैक्टर जलाया

नरैनी, संवाद सहयोगी : अराजक तत्व द्वारा एक किसान का ट्रैक्टर जला दिया गया है। गिरवां पुलिस मामले की

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 01:16 AM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 01:16 AM (IST)
अराजकतत्वों ने किसान का ट्रैक्टर जलाया

नरैनी, संवाद सहयोगी : अराजक तत्व द्वारा एक किसान का ट्रैक्टर जला दिया गया है। गिरवां पुलिस मामले की रिपोर्ट नहीं लिख रही है।

थाना क्षेत्र के बांसी गांव के रामकरन शुक्ला ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात उसका ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ा था। आधी रात को जलने की गंध आई तो उठकर बाहर देखा कि ट्रैक्टर के टायर जल रहे हैं। रात में ही पड़ोसी ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को आग लगाते देखा है। सुबह तहरीर लेकर जब गिरवां थानाध्यक्ष के पास गए तो मुकदमा दर्ज करना दूर उन्होंने आरोपी का पता लगाने को कहकर भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि सात माह पूर्व उसके खलिहान में भी दस बीघा की धान की फसल आग लगाकर जला दी गई थी।

chat bot
आपका साथी