लोकवाणी केंद्र से वंचित मंडल मुख्यालय

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 01:12 AM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 01:12 AM (IST)
लोकवाणी केंद्र से वंचित मंडल मुख्यालय

बांदा, जागरण संवाददाता : चित्रकूटधाम मंडल का ओहदा पाए मुख्यालय जनपद सुविधाओं के अभाव का दंश झेल रहा है। लोकवाणी केंद्र का अभी तक चालू न होना जिसकी एक बानगी है जबकि मंडल के ही अन्य तीन जनपदों चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा में लोकवाणी केंद्र काम कर रहे हैं। वहीं मंडल मुख्यालय का यह जनपद अब तक लोकवाणी सुविधा से अछूता है।

शहरी व ग्रामीण इलाकों के लोगों को तरह-तरह के प्रमाणपत्रों व राजस्व अभिलेखों को बनवाने में भारी मशक्कत झेलनी पड़ती पड़ती है। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में ऐसे कामों के लिए जनसेवा केंद्रों को खोला गया। जनसेवा केंद्रों के खुलने से ग्रामीण लोगों को तहसील और दफ्तरों की दौड़ लगानी बंद हो गई। तहसीलों में आवेदकों की लंबी-लंबी कतारें लगनी भी बंद सी हो गई हैं। इसी की तर्ज पर शहरी लोगों की लंबी-लंबी कतारों से बचने व आसानी से आवेदन व राजस्व अभिलेखों के बनने को लेकर प्रत्येक नगर निकायों में लोकवाणी केंद्र स्थापित किए जाने थे। जो कि फिलहाल बांदा शहर सहित जनपद के अन्य निकायों में अभी तक चालू नहीं हो सका। महानगरों के अलावा मंडल के ही अन्य तीन जनपदों पर लोकवाणी का श्रीगणेश हो गया है। बता दें कि लोकवाणी खुल जाने से सभी काम आन लाइन होने लगेंगे। हाथों से होने वाले एकल विंडों काम आन लाइन के जरिए होंगे। लोगों को तहसीलों और बाबू साहबों के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। वैसे तो प्रत्येक नगर पंचायत में एक लोकवाणी केंद्र खुलने का प्रावधान है। पर मंडल का जनपद अभी तक इससे वंचित हैं।

chat bot
आपका साथी