मामूली विवाद में गोलियां चलीं, किशोरी घायल

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jul 2014 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jul 2014 01:01 AM (IST)
मामूली विवाद में गोलियां चलीं, किशोरी घायल

बांदा, जागरण संवाददाता : मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने कई राउंड बंदूक से गोलियां दाग दी। इसमें नजदीक मवेशी बांध रही एक किशोरी घायल हो गई। घटना को लेकर मोहल्ले में दहशत फैल गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर बंदूक बरामद की है। हालाकि पुलिस गोली लगने की जगह गिरने से किशोरी का घायल होना बता रही है।

गोली चलने की घटना शहर के क्योटरा मोहल्ले की है। वहां पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार शाम बंदूक से कई राउंड फायर किये गये। इसमें पड़ोसी की मवेशी घर के बाहर बांध रही रोशनी (16) पुत्री एहमद खां को घायल हो गई। परिजन घायल किशोरी को जिला अस्पताल ले गये। सूचना मिलने पर सीओ सिटी बिनोद सिंह व कोतवाली का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। घायल किशोरी के परिजनों ने विवाद की वजह के बारे में पुलिस को बताया कि हरिलाल के घर की पन्नी उड़कर पड़ोसी किशन पाल के घर चली गई थी। पन्नी मांगने जाने पर विवाद हुआ है। इसमें एक पक्ष ने बंदूक से तकरीबन तीन चार राउंड गोली चलाई है। इससे दहशत का महौल बनने के साथ गोली गले में टच होकर निकलने में रोशनी घायल हो गई है। इस संबंध में सीओ सिटी का कहना है कि गोली किसी के नही लगी है। किशोरी गिरने से कुछ लगने में घायल हुई है। दो लोगों को पकड़कर बंदूक बरामद की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी