अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल

गैंसड़ी के बसंतपुर में पैदल जा रहे तीन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर तुलसीपुर के रमवापुर में बाइक व टेंपो में भिड़ंत।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 10:08 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 10:08 PM (IST)
अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल
अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल

जागरण टीम, बलरामपुर :

अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं।

पहली घटना गैंसड़ी बाजार की है। यहीं के अनिल कसौधन का बेटा दीपक अपने दो साथियों के साथ पैदल जा रहा था। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर गुरुवार की रात 12 बजे रमवापुर पेट्रोल पंप के पास हुई। बाइक व टेंपो की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शादी समारोह से वापस घर आ जा रहे थे।

- राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसंतपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दीपक की मौत हो गई। गैंसड़ी बाजार निवासी अजीत कन्नौजिया व महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के चाचा विनोद कुमार ने बताया कि वह नूर पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। दीपक पिता का सहारा बनने के लिए फार्मासिस्ट बनना चाहता था। इसी लिए स्कूल से आने के बाद एक मेडिकल स्टोर पर सीखने के लिए काम करता था। दीपक बसंतपुर गांव में अपने दोस्त के भाई मिथलेश की शादी में बारात जाने के लिए घर से निकला था। मां बिदू देवी और दोनों बहनें भाई की कलाई पर कैसे राखी बांधेगी यही कहकर दहाड़े मारकर रोने लगती हैं।

- दूसरी घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर पेट्रोल पंप के पास बाइक और टेंपो की भिड़ंत की है। इसमें बाइक सवार गौरा चौराहा थाना के कैलाशगढ़ गांव निवासी आसिफ खान की मौत हो गई। सौरभ सिंह घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में इलाज किया गया। दोनों एक ही बाइक से कौवापुर में शादी समारोह में भाग लेकर रात करीब 11:30 बजे अपने घर के लिए निकले थे। रास्ते में घटना हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले आसिफ खान ने दम तोड़ दिया था। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि परिवारजन को सूचना दे दी गई है। टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी