गुरु गोविद सिंह के प्रकाशोत्सव पर रही धूम

जिले भर के गुरुद्वारों में सबद-कीर्तन का हुआ आयोजन लंगर में श्रद्धालुओं न छका प्रसाद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:12 PM (IST)
गुरु गोविद सिंह के प्रकाशोत्सव पर रही धूम
गुरु गोविद सिंह के प्रकाशोत्सव पर रही धूम

बलरामपुर : सिक्ख धर्म के 10वें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरु गोविद सिंह की जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रमों की धूम रही। सिक्ख धर्म के लोगों ने गुरु गोविद सिंह के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। गुरु की अरदास व लंगर में सभी धर्म के लोगों ने भाग लिया।

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को देखते हुए गुरुद्वारों को रंगीन झालरों से सजाया गया। गुरु के दरबार साहेब पर फूलों की सजावट की गई। नगर स्थित गुरुद्वारे में 18 जनवरी को गुरु ग्रंथ साहेब के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसका समापन बुधवार को हुआ।

अखंड पाठ की समाप्ति के बाद गुरुद्वारा के ज्ञानी मनजीत सिंह ने सबद कीर्तन किया। उपप्रधान सरदार प्रीतपाल सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए सिक्ख धर्म के लोगों को उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके बाद सभी लोगों ने गुरु की अरदास कर मानव कल्याण की कामना की। अरदास के बाद गुरु का लंगर शुरु हुआ जिसमें सभी धर्म के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद छका।

इस अवसर पर सचिव सरदार अमरजीत सिंह बिट्टू, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार देवेन्द्रपाल सिंह, सरदार नरेन्द्र सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह व सरदार भूपेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। तुलसीपुर गुरुद्वारे में भी गुरु गोविद सिंह की जयंती पर शबद कीर्तन किया गया। ज्ञानी गुरविदर सिंह व परमजीत सिंह ने गुरु गोविद सिंह के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। लंगर में सभी धर्म के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वन निगम के पूर्व चेयरमैन सलिल सिंह टीटू, हरविदर सिंह, दलजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, गुरमुख, बलवंत सिंह, मनजीत सिंह व हरविदर सिंह सहित तमाम मौजूद रहे। उतरौला स्थित गुरुद्वार में भजन, कीर्तन के साथ गुरू की महिमा का बखान किया गया। सेवादार बलवान सिंह ने कहाकि मुगल शासक औरंगजेब के उत्पीड़न से तंग होकर गुरुजी ने 1699 में बैशाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। दलबीर सिंह, गुरविदर सिंह, प्रीतपाल सिंह, रघुवीर सिंह, हरभजन सिंह, अमनप्रीत सिंह, राजेश खुराना, प्रताप सिंह, तिरलोचन सिंह, भूपेंद्र सिंह, राकेश खुराना, गुरुबख्श सिंह, विकल खुराना समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी