जिले में गणेश महोत्सव पर्व की धूम

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 11:33 PM (IST)
जिले में गणेश महोत्सव पर्व की धूम

बलरामपुर : दुर्गा पूजा की तर्ज पर जिले में गणेश महोत्सव का पर्व भी धूम धाम से मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से नगर के कई मोहल्ले गुंजायमान हैं। गणेश चतुर्थी के पर्व पर विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगाकर भगवान श्री गणेश (राजा) की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई है। श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी क्रम में गणेश महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार की देर शाम श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के सांसद दद्दन मिश्र ने चौक उत्तर लाइन में बाल गोपाल संघ के संतोष, दीपक, विक्की, मुन्ना अदि स्थानीय लोगों द्वारा द्वारा स्थापित की गई गणेश प्रतिमा की आरती की साथ ही भक्तों के साथ भगवान गणेश के जयकारे भी लगाए। इसी क्रम में नगर के झारखंडी मंदिर पर राहुल चौरसिया, चंदन, राजेंद्र प्रसाद द्वारा स्थापित की गई गणेश प्रतिमा की महा आरती की गई। टेढ़ी बाजार स्थित साहू शिवालय, चूड़ी मार्केट, फुलवरिया बाईपास, रामलीला मैदान सहित कई स्थानों पर राजा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन पंडालों में भक्तों द्वारा भगवान गणेश की आरती, भजन कीर्तन आदि किए जा रहे हैं। जहां भक्तों भगवान गजानन के जयकारे लगाते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। इन आयोजनों में दीपक चौहान, सूरज, प्रदीप, सुनील, चंद्र प्रकाश, सुशील सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान है।

chat bot
आपका साथी