कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए जारी रहेगा संघर्ष

बलरामपुर : सिंचाई संघ (यांत्रिक) उत्तर प्रदेश के बैनर तले नलकूप चालक संवर्ग के कर्मचारी अपनी छह सूत्

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 12:02 AM (IST)
कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए जारी रहेगा संघर्ष

बलरामपुर : सिंचाई संघ (यांत्रिक) उत्तर प्रदेश के बैनर तले नलकूप चालक संवर्ग के कर्मचारी अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर गोलबंद होने लगे हैं। इसके लिए संघ के नेता विभिन्न जिलों का दौरा कर कर्मचारियों को एकजुटता का मंत्र दे रहे हैं। गुरुवार को नगर के झारखंडी मंदिर सभागार में संघ की ओर से आयोजित जन जागरण कार्यक्रम में प्रदेश से आए नेताओं ने मांगों के संबंध में अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि पांच मई 2008 को जारी शासनादेश के क्रम में लगभग सात हजार नलकूप चालकों की विभाग में पूर्व में की गई सेवाओं को जोड़कर पूरा लाभ सेवानिवृत्त के समय दिया जाए। इसमें भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ शामिल हो। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए एक सितंबर से 14 दिसंबर तक सभी जनपदों को भ्रमण कर कर्मचारियों में जागरूकता लाई जा रही है। इसका उद्देश्य कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संघ की छह सूत्रीय मांगों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सभी सेवाओं को जोड़कर जो कर्मचारी दस वर्ष से कम नियमित सेवा किए हैं या बीस वर्ष से कम की सेवा है, दोनों को पूर्ण पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कहा कि नलकूप चालकों को ग्रेड पे 1900 के स्थान पर 2400, पर्यवेक्षक को 2400 के स्थान पर 2800 किया जाए। साथ ही नलकूप चालकों को प्रथम एसीपी 2800, द्वितीय 4200 व तृतीय 4600 दिया जाए। उन्होंने कहा कि संघ की मांग है कि नलकूप चालकों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट व आइटीआइ के आधार पर सेवा नियमावली प्रकाशित किया जाएगा। शीतलाबक्स सिंह ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सीबी सिंह, अशोक कुमार वर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, अजय मालवीय, विश्वजीत सिंह, विजय प्रकाश सिंह, शंकर प्रताप सिंह व सत्यनरायन दुबे ने संबोधित किया। मौके पर बड़ी संख्या में नलकूप चालक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी