कैदी ने ब्लेड से गला काटा, हालत नाजुक

बलरामपुर : सोमवार को जिला कारागार से रिमांड पेशी पर आया कार्तिकेय उर्फ पंकज शुक्ल ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Oct 2018 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 01 Oct 2018 11:52 PM (IST)
कैदी ने ब्लेड से गला काटा, हालत नाजुक
कैदी ने ब्लेड से गला काटा, हालत नाजुक

बलरामपुर : सोमवार को जिला कारागार से रिमांड पेशी पर आया कार्तिकेय उर्फ पंकज शुक्ल निवासी विशुनापुर कोतवाली देहात ने अपना गला ब्लेड से काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे बिना देरी किए हुए जिला मेमोरियल लाया गया। जहां उसका उपचार हो सका। जिससे उसकी जान बच सकी। बताया जाता है कि कोतवाली देहात की पुलिस ने 15 दिन पूर्व उसे स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। तभी से वह जेल में बंद है। सोमवार को रिमांड पेशी पर जिला न्यायालय लाया गया था। इसी बीच उसके हाथ कही ब्लेड लग गई। जिससे उसने अपना गला रेत लिया। जिसे देख कैदियों की सुरक्षा में तैनात कर्मियों के होश उड़ गए। कैदी का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। उन लोगों को छोड़ दिया। पुलिस ने फर्जी तरीके से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से 350 ग्राम स्मैक बरामद दिखा दिया। एएसपी एसके ¨सह का कहना है कि कैदी का मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। कैदी बीमार रहता है। इसीलिए उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है।

chat bot
आपका साथी