सुंदरीकरण पर एक करोड़ खर्च, नहीं बदली सूरत

बलरामपुर : मनरेगा से तालाबों के संरक्षण पर दो ब्लॉक में एक करोड़ से अधिक की रकम खर्च

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 09:37 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 09:37 PM (IST)
सुंदरीकरण पर एक करोड़ खर्च, नहीं बदली सूरत
सुंदरीकरण पर एक करोड़ खर्च, नहीं बदली सूरत

बलरामपुर : मनरेगा से तालाबों के संरक्षण पर दो ब्लॉक में एक करोड़ से अधिक की रकम खर्च कर दी गई, लेकिन तालाबों की दशा नहीं बदली है। श्रीदत्तगंज व उतरौला विकास खंड के 62 तालाबों का चयन किया गया। इन तालाबों के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ तीन लाख से अधिक रकम खर्च की जा चुकी है।

तालाबों को गहरा करके जल संरक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए मनरेगा के बजट का आवंटन किया गया। सिर्फ दो ब्लॉक श्रीदत्तगंज में 37 व उतरौला में 25 तालाबों के संरक्षण का काम शुरू किया गया। तालाबों की हालत नहीं बदली, लेकिन रकम खर्च हो गई। चयनित तालाबों में से श्रीदत्तगंज में 24 व उतरौला में 22 तालाबों की गहराई का कार्य पूरा करने का दावा अफसर कर रहे हैं। 31 अक्टूबर तक उपरोक्त तालाबों का सुंदरीकरण पूरा कर लिया गया है। दोनों ब्लॉक में 16 तालाब को गहरा करने का कार्य चल रहा है। जिन तालाबों को गहरा करने का दावा किया जा रह है। उन पर श्रीदत्तगंज में 38.26 व उतरौला में 64.81 लाख रुपये खर्च किया गया है।

इन गांवों के तालाब हैं बदहाल :

श्रीदत्तगंज ब्लॉक के अगयाबुजुर्ग, बनगवां, शिवपुर महंत, गिद्धौर, महुवाइब्राहिम, पिपरी कोल्हुई, ढोबाडाबर, गालिबपुर समेत कई गांवों में तालाब बदहाल हैं। इसी तरह उतरौला विकास खंड के गांवों में तालाब गंदगी से पटे हैं।

जांच कर होगी कार्रवाई :

डीसी मनरेगा महेंद्र देव का कहना है कि जिले के 550 गांवों में मनरेगा के तहत कार्य चल रहा है। इसमें तालाब सुंदरीकरण, पीएम आवास, चकरोड, मेड़बंदी का कार्य मुख्य है। तालाबों के सुंदरीकरण में यदि कहीं गड़बड़ी की शिकायत मिलती है, तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी