ट्रैक्‍टर-ट्राली से टकराई कार, एक की मौत कई घायल

तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार। वाहन स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Apr 2019 11:05 AM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 11:05 AM (IST)
ट्रैक्‍टर-ट्राली से टकराई कार, एक की मौत कई घायल
ट्रैक्‍टर-ट्राली से टकराई कार, एक की मौत कई घायल

बलरामपुर, जेएनएन। हरैया थाना क्षेत्र के शिवपुरा ललिया मार्ग स्थित फटवा गांव के पास शुक्रवार की रातचार पहिया वाहन की अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में चारपहिया में चालक के बगल मेंं बैैैैठे 27 वर्षीय मिनती राम यादव निवासी अंधरपुरवा थाना हरैया की मौके पर ही मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए हैं। इसमें अंधरपुरवा गांव निवासी चालक रामकरण वर्मा व 12 वर्षीय विनोद की हालत नाजुक बताई जा रही है। वाहन स्वामी प्रभुनाथ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि गुगौली गांव के मजरे अंधरपुरवा निवासी छम्मीलाल वर्मा शुक्रवार को बेटी का तिलक चढ़ाने इसी थाना क्षेत्र के रामगढ़िया गांव गए थे। रात में करीब एक बजे परिवार जन तिलक चढ़ा कर चार पहिया में बैठ कर लौट रहे थे। रास्ते में फटवा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली खुलकर अलग चली गई। जबकि चार पहिया क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे बाइक से आ रहे छम्मीलाल वर्मा ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला।

छम्मीलाल के बेटे आठ वर्षीय बजरंगी, 12 वर्षीय विनोद समेत हर्षित (10), नानबाबू (40), मनीष श्रीवास्तव (30), कुंदन श्रीवास्तव (12), बड़कऊ (20) व चालक रामकरन वर्मा घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। रामकरन व विनोद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी