प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर स्वस्थ रहने के सिखाए गुर

बलरामपुर : शौर्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में रविवार को राजक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 11:02 PM (IST)
प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर स्वस्थ रहने के सिखाए गुर
प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर स्वस्थ रहने के सिखाए गुर

बलरामपुर : शौर्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में रविवार को राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय पीलीभीत में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं व ग्रामीणों को प्राकृतिक चिकित्सा व योग के माध्यम से असाध्य बीमारियों को जड़ से मिटाने की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी बैजनाथ ¨सह ने कहाकि स्वस्थ रहने के लिए सभी को नियमित योग करना चाहिए। प्रकृति ने मनुष्य को मिट्टी, जल, वायु व वनस्पति जैसे अनुपम उपहार दिए हैं। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज अस्थाना ने कहाकि व्यक्ति को जल थिरेपी करना चाहिए। इससे मेटावाल्जिम बढ़ता है। मिट्टी स्नान से शरीर के विकार खत्म होते हैं। संस्था के चेयरमैन डॉ. राम नारायण ¨सह तेरा आहार ही तेरी औषधि है पर प्रकाश डाला। योग प्रशिक्षक वीरेंद्र विक्रम ¨सह ने योग व प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर चर्चा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा मिश्रा, रवींद्र गुप्त, डॉ. पम्मी पांडेय गुंजन, नवाब अली व वरुण कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी