धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

बलरामपुर : भारत रत्न व प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय शिक्ष

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Nov 2017 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 11 Nov 2017 11:24 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

बलरामपुर : भारत रत्न व प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। परिषदीय व निजी स्कूलों में शिक्षकों ने समारोह का आयोजन बच्चों को उनकी उपलब्धियां बताई। प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया में प्रधानाध्यापक तुलिका ¨सह ने कहा कि मौलाना आजाद ने अंग्रेजों के •ामाने में भारत की पढ़ाई में संस्कृति को अच्छे ढंग से शामिल न किए जाने की बात उठाई थी, इसीलिए 1947 में आ•ादी मिलने पर उन्हें भारत का प्रथम शिक्षामंत्री बनाया गया। अपने कार्यकाल में उन्होंने पढ़ाई-लिखाई और संस्कृति में कई सुधार भी किए। कहा कि आ•ाद की अगुवाई में' संगीत नाटक एकेडमी','साहित्य अकादमी'और'ललित कला अकादमी'का गठन भी हुआ। वह'केंद्रीय शिक्षा बोर्ड'के चेयरमैन भी थे। कहा कि आजाद ने ही 14 साल तक सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने की आवाज बुलंद की थी। सादुल्लाह नगर में एक संस्था द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कार्यक्रम में कमर सिददीकी ने कहा कि मौलाना आ•ाद महिला शिक्षा के खास हिमायती थे उनकी ही पहल पर भारत में 1956 में'यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन'की स्थापना हुई। क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया आदम, रामपुर अरना, कोड़री डीह, नेवादा बहियां व निजी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। तूलिका ¨सह, तेजभान मौर्या, नीलम, कमर सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, देवेंद्र ¨सह, लवकुश तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी