कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारी, धूप में भी गलन जारी

मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र प्रताप ¨सह व प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लाह नगर पवन कुमार ¨सह ने 300 गरीबों व निराश्रितों को कंबल वितरित किया। थाना सादुल्लाह नगर के ग्रा.पं.खरिका मासूमपुर के शांति नगर तिराहे पर स्थित श्री आदि शक्ति माँ दुर्गे शक्ति पीठ पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र प्रताप ¨सह व प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ¨सह ने गरीब निराश्रित ग्रामीणों को कंबल वितरित किया इस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:31 PM (IST)
कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारी, धूप में भी गलन जारी
कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारी, धूप में भी गलन जारी

बलरामपुर : सर्द हवाओं के चलने से ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाए रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइकसवार वाहनों की हेडलाइट जलाकर आवागमन करते दिखे। स्कूल जाने के लिए निकले नन्हे-मुन्ने कोहरे में ठिठुरते नजर आए। सुबह नौ बजे धूप तो निकली, लेकिन हवाओं के चलने से गलन बरकरार रही। तापमान अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अपराह्न पांच बजे के बाद बदरी छा गई। लगातार गलन बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्द हवाओं की मार से परेशान लोग अलाव सेंककर राहत पाने की जुगत करते रहे। जरूरतमंदों को बांटा कंबल :

-सादुल्लाहनगर : क्षेत्र के खरिका मासूमपुर गांव के शांतिनगर तिराहा स्थित आदिशक्ति मां दुर्गे मंदिर पर निराश्रित लोगों को भाजपा नेता वीरेंद्र प्रताप ¨सह व प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ¨सह ने कंबल वितरित किया। गनी, बुद्धू, ताज मुहम्मद, अनिल, बेकारू, रामप्रसाद, जोगी, राधे, लालता, चिनके, आसिफ, गूंगे, मुन्ना, सनोहरी, चिनगी, डल्लर, गोपाल, खेदू सहित विभिन्न गांवों के करीब 300 लोगों को कंबल दिया गया। वीरेंद्र प्रताप ¨सह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने से मन को शांति व संतोष मिलता है। रवींद्र ¨सह, एनपी ¨सह, रघुवंश बहादुर ¨सह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी