भाकियू का धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संवादसूत्र बलरामपुर भारतीय किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दसवें दिन भी जारी रहा। यूनियन के जिलाध्यक्ष हृदय राम वर्मा ने कहाकि जनसुनवाई पोर्टल एवं मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों का कागज पर ही निस्तारण कर दिया जा रहा है। जिले के 170 किसानों को वसूली की आरसी जारी की गई है। जिसे वापस लिया जाए। बेसहारा पशुओं से किसान परेशान हैं। खेत में लगी फसल जानवर चट कर जा रहे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 10:38 PM (IST)
भाकियू का धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
भाकियू का धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर : भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। यूनियन के जिलाध्यक्ष हृदय राम वर्मा ने कहाकि जनसुनवाई पोर्टल एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों का कागज पर ही निस्तारण कर दिया जा रहा है। जिले के 170 किसानों को वसूली की आरसी जारी की गई है। जिसे वापस लिया जाए। बेसहारा पशुओं से किसान परेशान हैं। खेत में लगी फसल जानवर चट कर जा रहे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। कहाकि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रही मनमानी, अवैध खनन रोकने के नाम पर किसानों के शोषण को तत्काल रोकने की मांग समेत दस सूत्री ज्ञापन एडीएम अरुण कुमार शुक्ल को दिया। कहाकि मांगों के समर्थन में सकारात्मक कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 14 मार्च को महापंचायत की चेतावनी दी है। राजू पाठक, दीनानाथ तिवारी, रामसूरत, श्यामराजी, अशोक कुलदीप, ईश्वरी सिंह, रमकला देवी, छेदी लाल, राजकुमार यादव, तारबाबू, मालिकराम यादव, देवी प्रसाद यादव, मीरादेवी, मझिला, साबित अली, रमपता देवी, मंगला देवी, नागेंद्र तिवारी व रामबरन शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी