मां के जयकारों के बीच विसर्जित हुईं देवी प्रतिमाएं

डीजे पर पाबंदी होने से शांतिपूर्ण माहौल में निकली प्रतिमाएं देवी जागरण में झूमे श्रद्धालु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:18 PM (IST)
मां के जयकारों के बीच विसर्जित हुईं देवी प्रतिमाएं
मां के जयकारों के बीच विसर्जित हुईं देवी प्रतिमाएं

बलरामपुर :

विजयदशमी पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रशासन के प्रतिबंध के कारण विसर्जन जुलूस न निकालकर सीमित लोगों ने घाटों पर जाकर आस्था के साथ प्रतिमाएं विसर्जित कीं। डीजे पर पाबंदी होने से शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमाएं बारी-बारी से ले जाई गईं। जिले के राप्ती नदी के सिसई घाट, कोड़री घाट, उतरौला में श्रृंगारजोत घाट पर मां दुर्गा के भक्तों ने प्रतिमाओं का विजर्सन किया। इस दौरान घाट पर पुलिस फोर्स के साथ गोताखोर तैनात रहे। नवमी की रात जगह-जगह देवी जागरण समेत कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

-नगर के वीर विनय चौराहा से होते हुए दुर्गा प्रतिमाएं राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंचीं। विसर्जन मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने देवी मां का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने प्याऊ स्टालों का निरीक्षण किया। हरिहरगंज बाजार में जनमानस समिति ने क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। समिति के अरविद तिवारी, विवेक तिवारी, धर्मेंद्र मिश्र, सुंदरलाल पांडेय ने मूर्तियों को रवाना किया। इनका विसर्जन कोड़री घाट पर हुआ। गैंसड़ी क्षेत्र में विभिन्न पहाड़ी नालों, जलाशयों एवं सरोवरों में मूर्ति विसर्जन किया गया। विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने प्रसाद वितरित कर भक्तों की सेवा की। डीजे पर प्रतिबंध होने के कारण मां का जयकारा लगाते हुए भक्तों ने मूर्ति विसर्जन में हिस्सा लिया। ललिया क्षेत्र की देवी प्रतिमाओं को मथुरा घाट, कोडरी घाट, खैरहनिया नाला पर प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। देवी जागरण में झूमे श्रद्धालु :

-नगर के नईबस्ती मुहल्ला में नवमी की रात विशाल देवी जागरण का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा के गायक अवधी स्टार संजय गिरि, लवकुश बिहारी, बृज किशोर व अंकिता मिश्रा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणवी कलाकार सोनू सैजल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पल्टूराम, समाजसेवी डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली व सपा नेता डा. भानु त्रिपाठी ने कलाकारों का उत्साहव‌र्द्धन किया। मुख्य कार्यकर्ता मुकेश चौहान, गोलू चौधरी, विकास चौधरी, संदीप चौधरी का विशेष योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी