धरना स्थल पर दीपावली मनाएंगे संविदा कर्मी

बलरामपुर : उप्र पावर कार्पोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली कर्मचारियों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 09:40 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 09:40 PM (IST)
धरना स्थल पर दीपावली मनाएंगे संविदा कर्मी
धरना स्थल पर दीपावली मनाएंगे संविदा कर्मी

बलरामपुर : उप्र पावर कार्पोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन रविवार को भी जारी रहा। संविदा कर्मियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना देकर विभाग के उच्चाधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों ने मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी है।

संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहाकि संविदा बिजली कर्मचारी चार दिन से 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। 328 संविदा श्रमिकों को बकाया मानदेय नहीं मिल रहा है। जिससे उनकी दीपावली फीकी रह जाएगी। जिला उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने कहाकि श्रमिकों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। दीपावली का त्योहार सिर पर है। ऐसे में संविदा कर्मी धरना स्थल पर ही दीपावली मनाकर विरोध जताएंगे। सुरेंद्र नाथ, मुहम्मद अकबर खां, जहीर अहमद, विनोद शुक्ल, अमरेश बहादुर ¨सह, जगदंबा ¨सह, धनंजय मिश्र, भगवती प्रसाद, धनीराम, शिवजी पटेल, विनोद कुमार वर्मा, रामानंद, विवेक पांडेय, वीरेंद्र पांडेय समेत कई कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी