मोदी सरकार के सौ दिन पर कांग्रेसियों ने मनाया विरोध दिवस

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 11:51 PM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 11:51 PM (IST)
मोदी सरकार के सौ दिन पर कांग्रेसियों ने मनाया विरोध दिवस

बलरामपुर : मोदी सरकार के सौ दिन पर कांग्रेसियों ने विरोध दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसियों ने रामलीला मैदान से केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। वीर विनय चौराहा पर गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मोदी सरकार को विफल बताया।

जिलाध्यक्ष अनुज सिंह की अगुवाई में वरिष्ठ कांग्रेसियों शरद त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष फिदा मोहम्मद, खालिद बिन अफजल, अभयमणि तिवारी, डॉ जमालुद्दीन, डॉ. पंकज गुप्त, युवा लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष दीपांकर सिंह, गजेंद्र आदि विरोध मार्च में पैदल निकले। कांग्रेसी केंद्र सरकार के सौ दिन के कार्यकाल की समीक्षा कर रहें थे। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि सपने बेंच कर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री तो बन गए लेकिन अब उसे हकीकत में नहीं बदल पा रहे हैं। आखिर जनता कब तक अच्छे दिन के इंतजार में सपने देखती रहेगी। भाजपा का झूठ अधिक दिनों तक टिकने वाला नहीं है। देश की जनता अब सपने में नहीं रहना चाहती है। केंद्र सरकार भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, आतंकवाद जैसे तमाम मुद्दों पर फेल है। सौ दिन के कार्यकाल में पूरी तरह फेल है। कहा कि आमजन को जागरूक करने के लिए ही विरोध मार्च निकाला गया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल ने कहा कि जिले में कांग्रेस मजबूत है। इसी तरह के आयोजनों से पार्टी और मजबूत होगी। विरोध मार्च में पीसीसी सदस्य हफीज खान, जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद एहसान, मोहनलाल, उमाशंकर, इंटेक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, रामसूरत यादव, राकेश वर्मा, एसके चौबे, राधेश्याम गुप्त, अनिल मिश्र, राकेश कुमार गुप्त, धर्मेद्र सिंह, सोनू सिंह, भानूप्रताप सिंह, जगदीश, हनीफ मास्टर, सुनील चौहान आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी