खेतों को पानी की दरकार, नहीं निकल रही नलकूपों से धार

-निजी साधनों से खेतों की सिचाई कर रहे किसान नलकूप विभाग के अफसर नहीं दे रहे ध्यान सं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:46 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:46 PM (IST)
खेतों को पानी की दरकार, नहीं निकल रही नलकूपों से धार
खेतों को पानी की दरकार, नहीं निकल रही नलकूपों से धार

-निजी साधनों से खेतों की सिचाई कर रहे किसान, नलकूप विभाग के अफसर नहीं दे रहे ध्यान

संवादसूत्र, हलधरमऊ (गोंडा) : सिचाई के अभाव में गन्ने व सब्जियों की फसलें सूख रही है। नलकूप दिखावा साबित हो रहे है। कुलाबा व नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसान निजी साधनों से फसलों की सिचाई करने को विवश है। बावजूद इसके अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की नजर इस गंभीर समस्या की तरफ नहीं जा रही है। इससे किसान परेशान हैं। प्रस्तुत है शिवप्रसाद तिवारी की रिपोर्ट : ²श्य एक :-बालपुर जाट के तिलई पुरवा में स्थित राजकीय नलकूप से खेतों की सिचाई नहीं हो पा रही है। उसका पानी खेतों तक नहीं पहुंचता है। नाली व कुलाबा क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे पानी इधर-उधर फैल जाता है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ²श्य दो:- पूरे तिवारी गांव में स्थित नलकूप में 50 मीटर ही नाली बनाई गई है। इससे पानी खेत तक पहुंचने के बजाय बेतरतीब ढंग से बहता रहता है। खेत तक पानी नहीं पहुंचता है। किसानों को अपने निजी साधनों से सिचाई करनी पड़ती है। इससे उनकी जेब कट रही है। ²श्य तीन :- नकही गांव में स्थित नलकूप का कोलाबा ध्वस्त है। नालियां चोक हैं। मोटर खराब रहता है। इससे सिचाई बाधित रहती है।

किसानों के बोल

नकही गांव के किसान सुरेश शुक्ला का कहना है कि गांव का नलकूप ठीक नहीं रहता है। कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन, सुधार नहीं हो रहा है। गंगाराम यादव ने बताया कि इस समय खेतों में पानी की बहुत आवश्यकता है। नालियों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इससे गन्ना व सब्जियों के फसलों की सिचाई नहीं हो पा रही है। राजकीय नलकूप विभाग के अवर अभियंता कौशल पटेल का फोन नहीं उठा। खंड विकास अधिकारी रामाज्ञा मौर्य ने बताया कि नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी