निरीक्षण में गायब मिले चिकित्सक व कर्मियों का रोका वेतन

श्रीदत्तगंज (बलरामपुर) बुधवार को श्रीदत्तगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सुजीत पांडेय ने क्षेत्र के दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया में डॉक्टर मंजू गुप्ता हस्ताक्षर बनाने के बाद गायब मिली। डॉक्टर ही नहीं अस्पताल का चौकीदार रितेश भी गायब मिला। अधीक्षक सुजीत पांडेय ने बताया कि मंगलवार को भी महदेइया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था तब भी डॉक्टर गायब मिली थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:06 AM (IST)
निरीक्षण में गायब मिले चिकित्सक व कर्मियों का रोका वेतन
निरीक्षण में गायब मिले चिकित्सक व कर्मियों का रोका वेतन

संवादसूत्र, श्रीदत्तगंज (बलरामपुर): बुधवार को श्रीदत्तगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सुजीत पांडेय ने क्षेत्र के दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया में डॉक्टर मंजू गुप्ता हस्ताक्षर बनाने के बाद गायब मिली। डॉक्टर ही नहीं अस्पताल का चौकीदार रितेश भी गायब मिला। अधीक्षक सुजीत पांडेय ने बताया कि मंगलवार को भी महदेइया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। तब भी डॉक्टर गायब मिली थी। मरीजों ने बताया कि डॉक्टर सुबह आकर हस्ताक्षर बनाने के बाद चली जाती हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना वाजिद का निरीक्षण किया गया। जहां फार्मासिस्ट सीमाब जफर, प्रयोगशाला सहायक संजय सिंह, वार्ड ब्वाय उमाशंकर, स्टाफ नर्स सुमन यादव गायब रही। अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

chat bot
आपका साथी