540 स्कूल बनेंगे हाईटेक, चलेंगी स्मार्ट क्लासेज

अमित श्रीवास्तव, बलरामपुर : जिले के 540 स्कूलों को स्मार्ट बनाने की कवायद तेज कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 12:37 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 12:37 AM (IST)
540 स्कूल बनेंगे हाईटेक, चलेंगी स्मार्ट क्लासेज
540 स्कूल बनेंगे हाईटेक, चलेंगी स्मार्ट क्लासेज

अमित श्रीवास्तव, बलरामपुर :

जिले के 540 स्कूलों को स्मार्ट बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में एलईडी टीवी के साथ पेन ड्राइव की सुविधा रहेगी। स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।

नीति आयोग ने बलरामपुर को आकांक्षात्मक जनपदों की श्रेणी में रखा है। आकांक्षात्मक जिला होने के कारण भारत सरकार ने आधारभूत ढांचा मुहैया कराने के लिए विशेष बजट दिया है। पहले चरण में स्वास्थ्य व शिक्षा में सुधार किया जा रहा है। जिले में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय 2221 हैं। इसमें से 540 स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा। नौ विकास खंडों में स्कूलों का चयन किया गया है। सभी स्कूलों के दरवाजों में डबल लॉक लगेगा। जिससे विद्यालयों में संसाधन सुरक्षित रहें। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए मुख्य महाप्रबंधक गैस अथारिटी इंडिया लिमिटेड भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश के आकांक्षात्मक जिलों के लिए भारत सरकार ने 63.79 करोड़ रुपये का बजट दिया है। एक जिला को 16 करोड़ मिलेगा। जिससे स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। इसी तरह स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार के लिए भी 252 लाख रुपये का प्रस्ताव किया गया है। अस्पतालों में ऑपरेशन मशीन, अल्ट्रासाउंड व ओपीडी का निर्माण किया जाएगा।

स्मार्ट स्कूलों में यह होगी सुविधा

- जिले के 540 स्कूलों में एलईडी टीवी, इनवर्टर, 20 पेनड्राइव, ग्रीन बोर्ड, साउंड सिस्टम, गेट, दरवाजों में डबल लॉक, टाइल्स, पें¨टग व फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी।

chat bot
आपका साथी