पौध लगाकर करेंगे संरक्षण

बलरामपुर : दैनिक जागरण के मिशन एक करोड़ पौधरोपण अभियान का कारवां बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रेहरा बाज

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jul 2016 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jul 2016 11:41 PM (IST)
पौध लगाकर करेंगे संरक्षण

बलरामपुर : दैनिक जागरण के मिशन एक करोड़ पौधरोपण अभियान का कारवां बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नयानगर में पवन सिंह, खान मुहम्मद, बृजेश गुप्ता, नसीम चौधरी व नीरू सिंह समेत बच्चों ने 21 पौधे रोपित किए। इस दौरान शिक्षकों ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बाबत जानकारी दी। बताया गया कि अलग-अलग कारणों से पर्यावरण का संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। कहा कि पौधरोपण कर उनका संरक्षण करने से ही पर्यावरण का बिगड़ रहा संतुलन ठीक हो पाएगा। इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण कर उसका संरक्षण करना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के छात्रों के साथ शिक्षक व अभिभावकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कई अभिभावकों ने इस दौरान घोषणा किया कि वह अपने घर के आसपास व खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण कर उनका संरक्षण करेंगे।

chat bot
आपका साथी