हर क्षेत्र में बही विकास की गंगा : मशहूद

बलरामपुर : साइकिल यात्रा के जरिए आमजन तक सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व विकास कार्यो को पहुंचाने क

By Edited By: Publish:Thu, 05 May 2016 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 05 May 2016 11:43 PM (IST)
हर क्षेत्र में बही विकास की गंगा : मशहूद

बलरामपुर : साइकिल यात्रा के जरिए आमजन तक सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व विकास कार्यो को पहुंचाने की मुहिम में जुटे सपा नेता व कार्यकर्ता गर्मी के इस मौसम में पूरे दिन साइकिल चला रहे हैं। तुलसीपुर विधायक मशहूद खां के नेतृत्व में गुरुवार को सुबह बलदेवनगर से साइकिल रैली रवाना हुई। यहां आयोजित कार्यक्रम में राम बचन यादव व कामता यादव ने पार्टी झंडा दिखाकर रैली में शामिल लोगों को रवाना किया। बलदेवनगर से निकली रैली लैबुड़वा, ललिया व कोड़री तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह आयोजित नुक्कड़ सभा में किसानों, नौजवानों, कर्मचारियों, मजदूरों, महिलाओं व छात्र-छात्राओं के हित के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया। बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 व स्वास्थ्य सेवा के लिए 102, 108 एंबुलेस सेवाएं भी गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए मददगार बन रहीं हैं। किसानों के लिए बीमा दुर्घटना, मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था के अलावा समाज के हर वर्ग के लोगों का विकास युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार ने किया है। राप्ती नदी पर बना कोड़रीघाट पुल भी इस क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान है। इससे आवागमन सुगम हुआ है। विकास की रफ्तार जारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें जिससे अधिक से अधिक लाभ उठा सके। रैली में रियाज, अब्दुल मारुफ, तसव्वर, पुल्लू, रामकुमार यादव व रामकरन समेत बड़ी संख्या में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी