चुनाव डयूटी में लगे कर्मियों को दी जाएगी सतर्कता डोज

जासं बलिया विधान सभा चुनाव में डयूटी करने वाले कर्मियों को सतर्कता डोज दी जाएगी। सतर्कता ड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 06:56 PM (IST)
चुनाव डयूटी में लगे कर्मियों को दी जाएगी सतर्कता डोज
चुनाव डयूटी में लगे कर्मियों को दी जाएगी सतर्कता डोज

जासं, बलिया : विधान सभा चुनाव में डयूटी करने वाले कर्मियों को सतर्कता डोज दी जाएगी। सतर्कता डोज की अवधि दूसरा डोज लेने के नौ माह बाद की थी, लेकिन चुनाव को देखते हुए इसकी अवधि तीन माह कर दी गई है। इससे कर्मी सुरक्षित हो जाएंगे। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि जिन कर्मियों के दूसरे डोज की अवधि तीन माह हो चुकी है। उन्हें यह डोज दी जाएगी। जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में कुल 11300 मतदान कर्मियों को लगाया जाएगा। 10 फीसद अधिक कर्मियों को सुरक्षित रखने के भी निर्देश हैं। इस तरह चुनाव में कुल 12430 मतदान कर्मी लगेंगे।

chat bot
आपका साथी