भोजपुरी कलाकारों के गीतों पर झूमते रहे दर्शक

दशहरा दीपावली भैया दूज एवं छठ पूजा के पावन पर्व के मद्देनजर परशुराम भक्त समिति मनियर के व्यवस्थापक व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ब्रहम शक्ति ¨सह द्वारा आयोजित भोजपुरिया गायक कलाकार अभिनेता रितेश पांडेय, सोने लाल सधुआ, अनुपमा यादव एवं प्रांजल राय का प्रोग्राम में गुरुवार की रात दर्शक देर रात तक भोजपुरी गीतों पर झूमते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 10:28 PM (IST)
भोजपुरी कलाकारों के गीतों पर झूमते रहे दर्शक
भोजपुरी कलाकारों के गीतों पर झूमते रहे दर्शक

जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया) दशहरा दीपावली भैया दूज एवं छठ पूजा के पावन पर्व के मद्देनजर परशुराम भक्त समिति मनियर के व्यवस्थापक व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति ¨सह द्वारा आयोजित भोजपुरिया गायक कलाकार अभिनेता रितेश पांडेय, सोने लाल सधुआ, अनुपमा यादव एवं प्रांजल राय का प्रोग्राम में गुरुवार की रात दर्शक देर रात तक भोजपुरी गीतों पर झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ¨सह व बेरूआरबारी ब्लॉक प्रमुख अशोक यादव, सपा नेता हरेंद्र ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के आयोजक संकल्प कुमार ¨सह व सभासद संजीत कुमार ¨सह द्वारा आए हुए अतिथियों एवं कलाकारों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रतेश पांडेय, सोने लाल सधुआ, प्रांजल राय, अनुपमा यादव, धर्मेंद्र तिवारी आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत को सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर कंचन ¨सह, धर्मेंद्र मणिक राजू ¨सह, डब्लू ¨सह, सत्यदेव ¨सह, उपेन्द्र पटेल कृष्ण कुमार, मुन्ना ¨सह, छितेश्वर सिह, भारद्वाज आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गायक राजकुमार यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी