बैरिया और मुरलीछपरा में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार

जासं दोकटी (बलिया) बैरिया और मुरलीछपरा ब्लाक में वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ ली है। जिल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 05:18 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 05:18 PM (IST)
बैरिया और मुरलीछपरा में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार
बैरिया और मुरलीछपरा में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार

जासं, दोकटी (बलिया) : बैरिया और मुरलीछपरा ब्लाक में वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ ली है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने 26 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। महिला स्वास्थ्यकर्मी कड़ाके की ठंड में भी टीका लगाने में पीछे नहीं हट रहीं हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य मुरली छ्परा के प्रभारी डा. देवनीति सिंह ने बताया कि अस्पताल, विद्यालय व गांवों में टीकाकरण का कैंप लगाने के बाद अब घर-घर जाकर एएनएम, आशा बहु, आगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रधान द्वारा बताए स्थान पर टीका लगा रहीं हैं।

chat bot
आपका साथी