करेंट की चपेट में आने से युवक समेत दो की मौत

गुरुवार का दिन दो परिवारों के लिए कहर बन कर आया। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विद्युत स्पर्शाघात से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jul 2019 06:14 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jul 2019 06:14 PM (IST)
करेंट की चपेट में आने से युवक समेत दो की मौत
करेंट की चपेट में आने से युवक समेत दो की मौत

जागरण संवाददाता बलिया : जनपद में गुरुवार को दो स्थानों पर करेंट की चपेट में आने से युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। इससे इन दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनाएं बांसडीहरोड के सरयां व सिकंदरपुर के मलदह गांव में हुई।

बांसडीहरोड : थाना क्षेत्र के सरयां गांव में सुबह घर की सफाई के दौरान अनिता देवी (25) पत्नी पिटू साहनी अचानक करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसे हर कोई अवाक रह गया। महिला घर की सफाई कर रही थीं। इसी बीच वह करेंट की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आननफानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सिकंदरपुर : थाना क्षेत्र के माल्दह गांव में नहाते समय करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इसे आस-पास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। धर्मेद्र शर्मा (27) पुत्र रमेश शर्मा की सुबह पंप से स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी