दो एडीओ पंचायत निलंबित, चार को प्रतिकूल प्रविष्टि

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 08:42 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 08:42 PM (IST)
दो एडीओ पंचायत निलंबित, चार को प्रतिकूल प्रविष्टि
दो एडीओ पंचायत निलंबित, चार को प्रतिकूल प्रविष्टि

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित बलिया के दो एडीओ पंचायत को निलंबित कर दिया गया है। शौचालय निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर चार विकास खंड के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही संबंधित खंड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित सुधार न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी गई है। उप निदेशक पंचायती राज जयदीप त्रिपाठी ने बताया कि 21 अगस्त को बलिया में मंडलायुक्त जगत राज ने मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा की थी। बैठक में विकास खंड नगरा के एडीओ पंचायत रमेश प्रसाद और ब्लाक रसड़ा के एडीओ पंचायत शिवजी दुबे अनुपस्थित थे। उनकी प्रगति रिपोर्ट भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके अलावा विकास खंड मुरली छपरा, बेरुआर कादी, पंदह और विकास खंड रसड़ा के एडीओ पंचायत का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर मंडलायुक्त ने संबंधित दो एडीओ पंचायत के निलंबन और अन्य चार विकास खंडों के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए थे। संबंधित चारों विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर विकास कार्यो और शौचालय निर्माण में अपेक्षित सुधार की चेतावनी दी गई है। सुधार न होने की दशा में प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी