हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

लोक आस्था के पर्व मकर संक्रांति पर हजारों लोगों ने गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाई। ब्रह्ममुहुर्त से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाट पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। भीषण ठंड के बावजूद नौजवान व वृद्धों के साथ बच्चों तथा महिलाओं के पग गंगा की ओर बढ़ने लगे। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने गंगा स्नान कर भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 05:17 PM (IST)
हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

जागरण संवाददाता, बलिया: मकर संक्रांति पर हजारों लोगों ने गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाई। ब्रह्ममुहुर्त से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाट पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। भीषण ठंड के बावजूद नौजवान व वृद्धों के साथ बच्चों तथा महिलाओं के पग गंगा की ओर बढ़ने लगे। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने गंगा स्नान कर भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। सोमवार शाम को सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश के बाद उदया तिथि का मुहुर्त मंगलवार को मिलने के कारण गंगा स्नान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। नगर के महावीर घाट व शिवरामपुर घाट पर दोपहर तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। गंगा स्नान के बाद लोगों ने तिल, गुड़, चावल व तिलवा के साथ वस्ताभूषण दान किया। साथ ही बाबा बालेश्वर, भृगु मंदिर व हनुमानगढ़ी मंदिरों में पूजन-अर्चन कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही लोगों ने दही-चिउरा व खिचड़ी का जमकर लुफ्त उठाया। साथ ही जमकर पतंगबाजी में युवा पेंच लड़ाते रहे। हुआ सहभोज का आयोजन

फेफना: केशरी शिक्षण-प्रशिक्षण सेवा संस्थान के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर स्थानीय रामलीला मैदान में समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों भाग लिया तथा खिचड़ी का स्वाद चखा। कार्यक्रम का शुभारम्भ रामेश्वर प्रसाद गुप्ता व संस्थाध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता संयुक्त रूप से किया। मेले का उठाया लुफ्त

भरौली : क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। अहले सुबह गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर  ब्राह्मणों को दान किया तथा तिलकुट, दही-चिउरा का भोग ग्रहण करने के बाद भरौली पशु मेले का आनंद उठाया। पशु मेले में पंजाब की पड़िया व जर्सी बछिया आकर्षण का केंद्र रहीं। गंगा में स्नान कर किया दान

जासं, मझौवा (बलिया): मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र के पचरूखिया गंगा घाट सहित अन्य घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने मोक्षदायनी गंगा में आस्था की डुबकियां लगाई। साथ ही दान पुण्य व पूजन अर्चन किया। भरी भीड़ के कारण एनएच-31 पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान कुछ समाजसेवियों द्वारा घाटों पर अलाव की व्यवस्था भी की गयी थी। गंगा व टोंस के संगम पर किया स्नान

जासं, सागरपाली: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर माल्देपुर स्थित गंगा व टोंस के संगम तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। तड़के शुरू हुआ स्नान का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड के बावजूद गंगा में डुबकी लगाई व पूजन-अर्चन किया।

chat bot
आपका साथी