चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर को खंगाला

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के पुरास गांव में बुधवार की रात चोरों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 09:41 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 09:41 PM (IST)
चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर को खंगाला
चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर को खंगाला

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के पुरास गांव में बुधवार की रात चोरों ने रिटायर्ड फौजी रामनाथ यादव के घर को निशाना बनाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। रात रामनाथ अपने घर के बाहर दरवाजे पर सोए हुए थे। इनकी पत्नी व बहू खाना खाकर छत पर सोने चली गई थीं। उसी दौरान घर के रोशनदान के रास्ते से घुसे चोरों ने बारी-बारी से कमरों को खंगाला। साथ ही घर से चार बक्से उठाकर घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में ले जाकर तोड़ा और उसमें रखा लगभग 80 हजार नकद संग सास-बहू की सोने की चेन, मांगटीका, चूड़ी, अंगूठी, ऐरन आदि लेकर चंपत हो गए। सुबह जागने के बाद घर की महिलाओं ने कमरों की हालत देखी उनके होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। इसी बीच पता चला कि मकान से दूर खेत में टूटा बक्से पड़े हैं। परिवार वालों ने मौके पर पहुंच कर उसकी पहचान की। इसी बीच किसी ने सौ नंबर पर सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष करुणेश ¨सह व पुरास चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव मौके पर पहुंचे और घर का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी